Panchayat Chunav Prayagraj: सोरांव ब्लाक के दांदूपुर में पुनर्मतदान आज, पहुंची पोलिंग पार्टी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 15 अप्रैल को मतदान कराया गया था। मतदान की शाम दांदूपुर की पोलिंग बूथ नंबर 17 पर विवाद हो गया था। वहां पर ग्रामीणों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी को बंधक बना लिया था।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:46 AM (IST)
Panchayat Chunav Prayagraj: सोरांव ब्लाक के दांदूपुर में पुनर्मतदान आज, पहुंची पोलिंग पार्टी
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

प्रयागराज, जेएनएन। जनपद के सोरांव ब्लाक के दांदूपुर गांव में बुधवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को सोरांव विकास खंड कार्यालय से पोलिंग पार्टी रवाना हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच वहां पर मतदान कराया जाएगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

मतदान की शाम हो गा था बूथ पर विवाद

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले भर में 15 अप्रैल को मतदान कराया गया था। लेकिन मतदान के दिन शाम को दांदूपुर की पोलिंग बूथ नंबर 17 पर विवाद हो गया था। वहां पर ग्रामीणों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी को बंधक बना लिया था। ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी से मतपेटियां छीन ली थी। थोड़ी देर में भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा तो ग्रामीणों से उनकी झड़प भी हुई। इस दौरान हुए पथराव से कुछ अधिकारी और सुरक्षा बल घायल हो गए थे। सीओ की गाड़ी से भी तोड़फोड़ हुई थी। इस विवाद के दौरान ग्रामीणों ने दो मतपेटियां तालाब में फेंक दी थी। इसलिए उसमे डाले गए मतपत्र नष्ट हो गए। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी की रिपोर्ट पर वहां पर पुनर्मतदान कराने का फैसला हुआ। अब बुधवार को वहां मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए मंगलवार की दोपहर बाद पोलिंग पार्टी पहुंच गई है। विवाद के चलते वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि केवल एक बूथ पर सभी पदों के लिए मतदान होगा। इसकी मतगणना दो मई को होगी।

chat bot
आपका साथी