Panchayat Chunav 2021: 3 मार्च को जारी होगा पंचायत चुनाव में पदों का आरक्षण, फाइनल होने का है इंतजार Prayagraj News

Panchayat Chunav 2021 पंचायत पोल के लिए आरक्षण फाइनल होने का इंतजार है। पखवाड़े भर पहले आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। उस पर तेजी से काम चल रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी की टीम काम कर रही है। आरक्षण 2011 की जनगणना के अनुसार किया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:56 AM (IST)
Panchayat Chunav 2021: 3 मार्च को जारी होगा पंचायत चुनाव में पदों का आरक्षण, फाइनल होने का है इंतजार Prayagraj News
पंचायत चुनाव में पदों का प्रयागराज में आरक्षण सूची के फाइनल होने का इंतजार है।

जेएनएन, प्रयागराज। प्रयागराज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पदों के आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार तक पंचायत चुनाव का आरक्षण जारी हो जाएगा। उसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। 15 मार्च तक इसकी फाइनल सूची भी जारी हो जाएगी। इस बार के आरक्षण में अधिकारियों को यह है देखना है कि जो सीट पिछले पांच चुनाव में आरक्षित नहीं थी। उसको आरक्षित करना है।

पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण फाइनल होने का इंतजार है। पखवाड़े भर पहले आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। उस पर तेजी से काम चल रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी की टीम काम कर रही है। पंचायतों का आरक्षण 2011 की जनगणना के अनुसार किया जा रहा है।

ग्राम प्रधानों का आरक्षण भी कल तक पूरा हो जाएगा

जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले ग्राम पंचायतों के सदस्यों के लिए सीट आरक्षित की जाएगी। उसका आरक्षण ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। यह प्रक्रिया लगभग फाइनल हो चुकी है। इसके बाद ग्राम प्रधानों का आरक्षण दिया जा रहा है। ग्राम प्रधानों का आरक्षण भी मंगलवार की शाम पूरा हो जाएगा। बुधवार को इसे आमजन के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का भी आरक्षण किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य आरक्षण ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। जबकि जिला पंचायत सदस्य का आरक्षण जिला स्तर पर किया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्‍य रहेगी

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा ब्लाक प्रमुख का आरक्षण जिला स्तर पर हो रहा है। यह भी लगभग फाइनल हो चुका है। जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण तो पहले ही फाइनल हो चुका है। वह सीट इस बार सामान्य रहेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार तक सभी पदों का आरक्षण हो जाएगा। उसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 15 मार्च तक फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी