प्रयागराज में घर जा रहे दो लोगों के लिए बेकाबू वाहन बने यमदूत, महिला और बुजुर्ग की गई टक्कर लगने से जान

सड़क पर आप पूरी सावधानी बरतें तब भी दूसरों की लापरवाही घातक साबित होती है। अक्सर ऐसा होता है कि कोई शख्स सही तरीके से और सही रफ्तार पर गाड़ी चला रहा होता है तभी पीछे या सामने से कोई अनियंत्रित गाड़ी चपेट में ले लेती है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 04:01 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 04:01 PM (IST)
प्रयागराज में घर जा रहे दो लोगों के लिए बेकाबू वाहन बने यमदूत, महिला और बुजुर्ग की गई टक्कर लगने से जान
शुक्रवार रात धूमनगंज इलाके में एक महिला समेत दो लोगों की दुर्घटनाओं में मौत हो गई।
प्रयागराज, जेएनएन। सड़क पर आप पूरी सावधानी बरतें तब भी दूसरों की लापरवाही घातक साबित होती है। अक्सर ऐसा होता है कि कोई शख्स सही तरीके से और सही रफ्तार पर गाड़ी चला रहा होता है तभी पीछे या सामने से कोई अनियंत्रित गाड़ी चपेट में ले लेती है। मौजूदा समय में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है लेकिन तब भी लोग सुधरते नहीं। शुक्रवार रात धूमनगंज इलाके में एक महिला समेत दो लोगों की दुर्घटनाओं में मौत हो गई।
 
मजदूरी के बाद घर लौट रहे थे दंपती
पहली घटना रात करीब आठ बजे की है। पीपल गांव में रहने वाला राजू पाल अपनी 35 वर्षीय पत्नी सुलेखा के साथ मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता रहा है। शुक्रवार को भी व दोनों शहर में मजदूरी करने आए थे। काम के बाद रात में सुलेखा को साइकिल पर बैठाकर राजू घर लौट रहा था। वे दोनों ट्रिपल आइटी चौराहा के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार से गुजरी एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। सुलेखा और राजू को गंभीर चोट पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों की स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार को इलाज के दौरान सुलेखा की मौत हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया। सुलेखा के बच्चे इस अनहोनी की वजह से बेसहारा हो गए हैं। दुर्घटना में मां की मौत हो गई और पिता अस्पताल में भर्ती है। वहीं, शुक्रवार रात ही मुंडेरा मंडी के पास डीसीएम की टक्कर लगने से 60 वर्षीय सुरेश चंद्र की मौत हो गई। सुरेश नीम सराय मोहल्ले के रहने वाले थे। पुलिस डीसीएम चालक के बारे में पता लगा रही है। सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ था जिससे परिवार के लोग गम में डूब गए। 
 
 
chat bot
आपका साथी