अपने हक के लिए आज हुंकार भरेेंगे कर्मचारी संगठन Prayagraj News

सीटू के जि़ला संयोजक अविनाश कुमार मिश्र एटक के जिला सचिव रामसागर शीतला प्रसाद और डॉ कमल के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिसागर मिश्र के अलावा पूर्व अध्यक्ष व आटो यूनियन के अध्यक्ष विनोद चंद्र से मिले। हड़ताल के लिए समर्थन मांगा गया।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:25 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:25 AM (IST)
अपने हक के लिए आज हुंकार भरेेंगे कर्मचारी संगठन Prayagraj News
कर्मचारी संगठनों ने पर्चा बांटकर आज होने वाली हड़ताल के लिए समर्थन जुटाया था।

प्रयागराज,जेएनएन।  अपने हक के लिए कर्मचारी आज हुंकार भरेेंगे। इसके लिए कर्मचारी संगठनों ने  बुधवार को व्यापक जनसंपर्क किया था। अब तक सीडीए पेंशन, गवर्नमेंट प्रेस, हेड पोस्ट आफिस, एजी आफिस, विकास भवन, पीडब्ल्यूडी, लेबर चौराहा झूंसी, रेलवे यूनियन से संपर्क करके और पर्चा बांटकर आज होने वाली हड़ताल के लिए समर्थन जुटाया था।

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने पदाधिकारियों ने भी बैठक कर हड़ताल करने की रणनीति बनाई। केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशन कर्मचारी मजदूर संगठनों द्वारा राष्ट्रव्यापी पुरानी पेंशन के लिए 44 श्रमिक कानूनों और कृषि कानूनों को बदलने के विरोध में आवाज बुलंद करने की तैयारी है। हिन्द महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णुदेव पांडेय ने औद्योगिक क्षेत्र नैनी में विभिन्न उद्योगों के श्रमिक संगठनों से देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने की अपील की।

सीटू के जि़ला संयोजक अविनाश कुमार मिश्र, एटक के जिला सचिव रामसागर, शीतला प्रसाद और डॉ कमल के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिसागर मिश्र के अलावा पूर्व अध्यक्ष व आटो यूनियन के अध्यक्ष विनोद चंद्र से मिले। हड़ताल के लिए समर्थन मांगा गया।

ट्रेड यूनियन के सदस्य अपने अपने उपक्रमों में हड़ताल कराकर दोपहर 12 बजे एलआइसी के मंडल कार्यालय पहुंचेंगे। यहां से रैली भी निकाली जाएगी। इसके अलावा हड़ताल के दिन सभी बैंक कर्मचारी अपनी अपनी शाखा में तालाबंदी करके गुरुवार को सुबह 11:30 बजे इंडियन बैंक सिविल लाइंस शाखा में सभी कर्मचारी एकजुट होंगे। यह जानकारी यूपीबीईयू के जिलाध्यक्ष मदन उपाध्याय ने दी। एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को बाइक जुलूस निकाला जाएगा।

chat bot
आपका साथी