प्रयागराज में शहर पश्चिमी को विपक्ष ने अपराध भरा इतिहास दिया, बोले कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अचानक पीपल गांव बाजार में एक दुकान के सामने अपनी गाड़ी रुकवा दी। वह नगीना जलेबी वाले की दुकान पर जाकर बोले बहुत नाम सुना है। जलेबी खिलाओ। दुकानदार को उम्मीद न थी कि कैबिनेट मंत्री उसकी दुकान पर आ जाएंगे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:56 PM (IST)
प्रयागराज में शहर पश्चिमी को विपक्ष ने अपराध भरा इतिहास दिया, बोले कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
कैबिनेट मंत्री ने लोगों से बात की और उनका हाल-चाल भी पूछा और जलेबी का स्वाद लिया

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। शहर पश्चिमी को विपक्ष ने सिर्फ लूट, हत्या, भूमि कब्जा और अपराध भरा इतिहास दिया है। दूसरी तरफ भाजपा ने साढ़े चार साल में विकास दिया है। यह दावा शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया। वह बुधवार को खुल्दाबाद मंडल कार्य समिति मंडल कार्यालय में बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीन दयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी वहां मौजूद रहे। मंत्री ने लोगों से बात की और उनका हाल-चाल भी पूछा।

क्षेत्र में कानून का राज कायम हुआ

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान वहां कहा कि मैंने भगवतपुर में ब्लाक निर्माण, सौ बेड का अस्पताल, गाजा गाव में उद्योग, सड़कों के चौड़ीकरण जैसे कार्य पूरे कराए हैं। खास बात यह कि क्षेत्र में कानून का राज कायम हुआ है। अब भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि विकास कार्यो की जानकारी लोगों को घर घर जाकर दें। आम जनमानस से सीधा संवाद करें। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि पन्ना व बूथ प्रमुख सहित सेक्टर संयोजक व अन्य पदाधिकारी सक्रियता बढ़ाएं।

कैबिनेट मंत्री ने खाई गुड़ वाली जलेबी

घोसी जलालपुर गांव से लौटते समय कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह अचानक पीपल गांव बाजार में एक दुकान के सामने अपनी गाड़ी रुकवा दी। वह नगीना जलेबी वाले की दुकान पर जाकर बोले बहुत नाम सुना है। जलेबी खिलाओ। दुकानदार को उम्मीद न थी कि कैबिनेट मंत्री उसकी दुकान पर आ जाएंगे। उसकी दुकान पर गर्म जलेबी खाकर कैबिनेट मंत्री रवाना हो गए।

पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश

कैबिनेट मंत्री ने न्याय बिहार कालोनी पहुंचकर शिव बाबू दुबे के साथ पौधे रोपे। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस मौके पर संतोष सिंह पटेल, रामा नंद पाल, संजय श्रीवास्तव, राजेश सिंह पटेल, सुरेश पासी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी