प्रदेश को तरक्की और विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है Prayagraj News

प्रदेश की तरक्की और विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है क्योंकि कांग्रेस जाति नहीं समूचे भारत के जन कल्याण की पार्टी है। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि नौजवान और किसान आज सबसे ज्यादा परेशान है।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 04:36 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 04:36 PM (IST)
प्रदेश को तरक्की और विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है Prayagraj News
हंडिया ब्लाक के जैगुआर सोढ़ा गांव सभा में गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई।

प्रयागराज, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन के जन अभियान के तहत हंडिया ब्लाक के जैगुआर सोढ़ा गांव सभा में कांग्रेसजनों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव ने की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती को आगे आने का आह्वïान किया।

गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शासन से लोगों में घोर निराशा है, ऐसे में कांग्रेस के साथ आने में ही प्रदेशवासियों की भलाई है।

प्रदेश की तरक्की और विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, क्योंकि कांग्रेस जाति नहीं समूचे भारत के जन कल्याण की पार्टी है। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि नौजवान और किसान आज सबसे ज्यादा परेशान है। योगी और मोदी की सरकार ने नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया है। प्रदेश के विकास के लिए और प्रदेश की तरक्की के लिए नौजवानों के रोजगार के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार जरूरी है।

आने वाले समय में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। जिला अध्यक्ष अनिल पांडेय ने दुर्गेश पांडेय को किसान कांग्रेस का हंडिया तहसील अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की, जिस पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। बैठक में बलराम बिंद, अश्वनी शुक्ला, विंध्यवासिनी दुबे, एमपी दुबे, नीरज कुमार, विकास कुमार, गोविंद तिवारी, अनुज तिवारी, बद्रीनारायण, धनराज बिंद, छविनाथ यादव, अमित दुबे, शिव शंकर बिंद, संजय दुबे, अवधेश दुबे, सुमित मिश्रा, नंद किशोर, राजेश कुमार, कौशलेश प्रसाद, मनोज शुक्ल, अरविंद यादव, असलम अली, राजू, बलवंत सिंह, नागेंद्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी