फोन टेप मामले पर प्रयागराज में कांग्रेस नेता बोले-लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है

प्रयागराज के कांग्रेसी नेताओं ने कहा है कि यदि सत्ताधारी दल के लोग हरकतों में सुधार नहीं करते तो आंदोलन होगा। इसके साथ कई अन्य छोटे दलों ने भी हां में हां मिलाना शुरू कर दिया है। अपना दल की महिला शाखा अध्यक्ष ने भी सत्ताधारी दल का विरोध किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:34 PM (IST)
फोन टेप मामले पर प्रयागराज में कांग्रेस नेता बोले-लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है
फोन टेप मामले पर विपक्षी पार्टी के लोग सत्‍ताधारी पार्टी पर आरोप लगा रही हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। देश के तमाम लोगों के फोन टेप करने के मामले को लेकर विपक्ष हमलावर हो रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि सत्ता पक्ष लोगों की निजता को भंग किया जा रहा है। यहां तक कि लोकतंत्र की आवाज को भी दबाया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। स्‍थानीय कांग्रेसी नेताओं ने अपना विरोध जताया है।

प्रयागराज में जताया आक्रोश

प्रयागराज के कांग्रेसी नेताओं ने कहा है कि यदि सत्ताधारी दल के लोग हरकतों में सुधार नहीं करते तो आंदोलन होगा। इसके साथ कई अन्य छोटे दलों ने भी हां में हां मिलाना शुरू कर दिया है। अपना दल की महिला शाखा की अध्यक्ष पूनम ने कहा कि सत्ताधारी दल के लोग तमाम गलत कार्य कर रहे हैं। अब लोकतंत्र खतरे में आ चुका है। आम जनमानस की सुनवाई नहीं हो रही है।

विपक्ष सिर्फ लोगों को भड़का रहा : भाजपा महानगर अध्‍यक्ष

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि विपक्ष लोगों को भड़काने में लगा है। वह चाहता है कि अस्थिरता आए। ऐसा जनता के हित में नहीं बल्कि निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहा है। आम जनता को इन बातों को लेकर सजग होना पडेगा। आने वाले चुनाव में जनता सभी चीजों का जवाब देगी। 2022 के चुनाव में पिछली बार से और अधिक सीटें हम जीतेंगे। कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लगे हैं। आम जनता की मुश्किलों को भी हल कराने का प्रयास हम सब कर रहे हैं। यहां तक कि क्षेत्र के समस्याओं को चिह्नित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी