अधिकारियों व कर्मियों ने ली जागरूक करने की शपथ

यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में सतर्क भारत समृद्ध भारत थीम के तहत 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक सतर्कता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने जीवन के हर क्षेत्र में सतर्कता अपनाने बैंक ग्राहकों आस-पड़ोस के लोगों को सतर्क एवं जागरूक करने के लिए शपथ ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:59 PM (IST)
अधिकारियों व कर्मियों ने ली जागरूक करने की शपथ
अधिकारियों व कर्मियों ने ली जागरूक करने की शपथ

जासं, प्रयागराज : यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में 'सतर्क भारत समृद्ध भारत' थीम के तहत 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक सतर्कता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने जीवन के हर क्षेत्र में सतर्कता अपनाने, बैंक ग्राहकों, आस-पड़ोस के लोगों को सतर्क एवं जागरूक करने के लिए शपथ ली। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक में सतर्कता पखवारे के तहत नगर निगम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल प्रमुख राकेश शुक्ल ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। मंडल प्रमुख, उपमंडल प्रमुख यशोदा नंद पांडेय, शशिकांत श्रीवास्तव ने निगम कर्मियों के लिए वित्त अधिकारी सदन गोपाल मिश्र को सैनिटाइजर और मास्क प्रदान किए।

chat bot
आपका साथी