ज्यादा कूड़ा निकलने वाले रेस्टोरेंट समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अब कसेगा शिकंजा

शहर में होटलों रेस्टोरेंटों ढाबों सरकारी अस्पतालों नर्सिंग होम माल आदि से ज्यादा कूड़ा निकलता है। ज्यादातर संस्थाओं में कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा उठाने के बाद गंदगी बाहर फेंक दी जाती है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 01:30 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 01:30 PM (IST)
ज्यादा कूड़ा निकलने वाले रेस्टोरेंट समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अब कसेगा शिकंजा
प्रयागराज में अब सड़कों-गलियों में गंदगी फैलाने वालों पर भी लगेगा जुर्माना

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज: शहर में ज्यादा कूड़ा निकलने वाली संस्थाओं और सड़कों-गलियों में गंदगी फैलाने वाले लोगों पर नगर निगम द्वारा अब शिकंजा कसने की तैयारी है। ज्यादा कूड़ा निकलने वाली संस्थाओं को परिसर में ही उसके निस्तारण की व्यवस्था कराने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। कोशिश है कि शहर को कचरे के फैलाव से निजात मिल सके। इसके लिए नगर निगम की ओर से लोगों को जागरूक करने के साथ ही सख्त रवैया भी अख्तियार किया जाना जरूरी है। तमाम कोशिश के बाद बड़ी संख्या में लोग अब भी अपने घऱ का कचरा घर के बाहर  फेंक दे रहे हैं।

स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के बाद नगर निगम की कवायद

शहर में होटलों, रेस्टोरेंटों, ढाबों, सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, माल आदि से ज्यादा कूड़ा निकलता है। इनकी संख्या सैकड़ों में है। लेकिन, ज्यादातर संस्थाओं में कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा उठा लेने के बाद गंदगी बाहर फेंक दी जाती है। इससे गंदगी फैली रहती है। लिहाजा, अब ऐसी संस्थाओं पर परिसर में ही कूड़े से जैविक खाद बनाने के लिए शिकंजा कसा जाएगा। पहले क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों द्वारा सड़कों, गलियों, नालियों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाता था। लेकिन, अप्रैल 2020 के बाद से यह कार्रवाई बंद कर दी गई।

स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के बाद शुरू की गई कवायद

स्वच्छता रैंकिंग में शहर के छह पायदान नीचे फिसलने के बाद अब निगम प्रशासन गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की फिर तैयारी की है। पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा का कहना है कि जिन संस्थाओं में 50 किलो से ज्यादा कूड़ा निकलता है, उन संस्थाओं को कूड़े से जैविक खाद बनाने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। जुर्माना लगाने की भी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी