भाजपा को लगा सत्‍ता का रोग, सिर्फ चेहरा दिखाने की होड़, छोटे कार्यकर्ताओं की नहीं हो रही सुनवाई Prayagraj News

आम जनता की तकलीफ और नीचे के कार्यकर्ताओं की किसी को चिंता नहीं है। यही नहीं बड़े नेताओं ने अपना अपना गुट भी बना रखा है। ऐसे में पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की सुनवाई कहीं नहीं हो रही है।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:46 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 01:22 PM (IST)
भाजपा को लगा सत्‍ता का रोग, सिर्फ चेहरा दिखाने की होड़, छोटे कार्यकर्ताओं की नहीं हो रही सुनवाई Prayagraj News
बीजेपी में आम जनता की तकलीफ और नीचे के कार्यकर्ताओं की किसी को चिंता नहीं है।

प्रयागराज,जेएनएन। अन्य दलों की तरह भाजपा को भी सत्ता का रोग लग रहा है। हर कोई आपने ऊपर वाले को चेहरा दिखाने की होड़ में लगा रहता है। आम जनता की तकलीफ और नीचे के कार्यकर्ताओं की किसी को चिंता नहीं है। यही नहीं बड़े नेताओं ने अपना अपना गुट भी बना रखा है।

ऐसे में पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। सच कहें तो इस दल को भी सत्ता का रोग लग रहा है। सभी अपना अपना चेहरा दिखाने की होड़ में रहते हैं। यह कहना है म्योराबाद वार्ड के बूथ स्तर के पदाधिकारियों का। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री के सामने सर्किटहाउस में कई बूथ स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को छोडऩे को लेकर पत्र भी सौपा था। उस समय उपमुख्यमंत्री ने सभी का पत्र भी ले लिया था। हालांकि बाद में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि नाराज पदाधिकारियों को मना लिया जाएगा। यह घरेलू मामला है। इस प्रकरण में अब तक किसी भी तरह की बैठक नहीं हुई। म्योराबाद क्षेत्र के सभी बूथ स्तर के पदाधिकारी निष्क्रिय हैं। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने भी चुप्पी साध रखी है।

सूत्रों का कहना है कि उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना गुट बना रखा है। सभी विधायकों के भी अपने अपने दरबार लग रहे हैं। वह उन्हीं कार्यकर्ताओं की सुनते हैं जो दरबार में जाते हैं। कुछ कार्यकर्ताओं की इसलिए उपेक्षा कर दी जाती है कि उनके ऊपर किसी दूसरे नेता का हाथ होने का आरोप लगता है। इसी तरह की प्रतिक्रिया कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को लेकर भी कार्यकर्ता दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी