दो महीने से वेतन नहीं और कर दिया नौकरी से बाहर, Prayagraj में टोल टैक्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

लालगोपालगंज के अंधियारी टोल प्लाजा पर टीए पद पर 26 टोल कर्मी तैनात थे जिनकी सेवा एक अप्रैल से समाप्त कर दी गई है। निष्कासित टोल कर्मियों का सामूहिक आरोप है कि उनसे कहा गया था कि नौकरी से बाहर निकालने से पहले जानकारी दी जाएगी

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:34 PM (IST)
दो महीने से वेतन नहीं और कर दिया नौकरी से बाहर,  Prayagraj में टोल टैक्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
लालगोपालगंज के अंधियारी टोल प्लाजा पर तैनात 26 टीए कर्मियों को बिना सूचना नौकरी से किया बाहर तो विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज, जेएनएन। लालगोपालगंज टोल प्लाजा पर तैनात 26 टोल कर्मियों को बिना पहले से कोई जानकारी या सूचना दिए नौकरी से बाहर कर दिया गया। उन्हें पिछले 2 महीने की तनख्वाह भी नहीं दी गई है। दोहरी मार से नाराज टोल कर्मियों ने शुक्रवार को टोल प्लाजा पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया।


एक अप्रैल से समाप्त कर दी गई सेवा

लालगोपालगंज के अंधियारी टोल प्लाजा पर टीए पद पर 26 टोल कर्मी तैनात थे जिनकी सेवा एक अप्रैल से समाप्त कर दी गई है। निष्कासित टोल कर्मियों का सामूहिक आरोप है कि उनसे कहा गया था कि नौकरी से बाहर निकालने से पहले जानकारी दी जाएगी मगर एक अप्रैल से 26 कर्मियों को बगैर पहले से बताए नौकरी से निकाल दिया गया।  पिछले 4 महीने तक की तनख्वाह रोक ली गई थी। विरोध प्रदर्शन करने के बाद 2 महीने की तनख्वाह तो दे दी गई है। मगर अभी 2 महीने का वेतन नहीं दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान भी सैलरी नहीं दी गई थी।

लगातार किया जा रहा है शोषण

टोल प्लाजा के जिम्मेदार लगातार टोल कर्मियों का शोषण करने पर आमादा हैं। इसी वजह से शुक्रवार दोपहर बाद विनीत सिंह, वैभव कांत, सुमित, केशव प्रसाद, वेद मणि पाठक, नारायण पाठक, पंकज कुमार, बबलू तिवारी, देवेंद्र तिवारी, मोहम्मद अयूब, दीपक यादव, अशोक आदि 26 टोल कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में टोल मैनेजर सैयद असद ने बताया कि मार्च तक निकाले गए टोल कर्मियों का वेतन बकाया है जिसमें 2 महीने का वेतन तो दिया जा चुका है। बाकी 2 महीने का पेमेंट एनएचआई से आने के बाद ही दिया जाएगा। कर्मियों का वेतन देने के लिए कहीं न कहीं से कोई इंतजाम किया जाएगा। एफआईआर की जाती है तो बाकी का वेतन थाने के माध्यम से ही मिलेगा।

chat bot
आपका साथी