जब तक भाजपा की विदाई नहीं.. तब तक कोई ढिलाई नहीं, कौशांबी में बोले ओम प्रकाश राजभर

गुरूवार को कौशांबी जनपद में सिराथू के बिसारा गांव स्थित बाग में आयोजित महापंचायत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2022 के चुनाव में अर्कवंशी को विधायक बनाऊंगा। राजभर ने कहा कि हम ही वोट देते हैं तथा सत्ता हासिल हो जाने पर हमसे ही बिजनेस किया जाता है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 07:30 PM (IST)
जब तक भाजपा की विदाई नहीं.. तब तक कोई ढिलाई नहीं, कौशांबी में बोले ओम प्रकाश राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अब नया नारा दिया

प्रयागराज, जेएनएन। अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अब नया नारा दिया है कि जब तक भाजपा की विदाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान इस बयान के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। पीएम मोदी ने कोरोना से बचाव के लिए यह बयान दिया था कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं...।

भाजपा की विदाई पर कम होगी महंगाई

गुरूवार को कौशांबी जनपद में सिराथू के बिसारा गांव स्थित बाग में आयोजित महापंचायत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2022 के चुनाव में अर्कवंशी को विधायक बनाऊंगा।

राजभर ने कहा कि हम ही वोट देते हैं तथा सत्ता हासिल हो जाने पर हमसे ही बिजनेस किया जाता है। महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक भाजपा की विदाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं करनी है। पेट्रोल व डीजल के बढ़ा दाम भाजपा सरकार की विदाई होते ही कम हो जाएगा। हमारा मकसद है कि जिसे कोई नही जानता उसे छत पर पहचाना है। जिस दिन हमारी सरकार बनेगी, महंगाई कम हो जाएगी। प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों का पाठ्यक्रम एक होगा तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई फ्री में होगी।

हिंदू नहीं भाजपा है खतरे मेंं

मौजूदा समय में सत्तापक्ष के लोग पिछड़ी जाति को स्टूल में बैठाते हैं तथा स्वयं सोफे पर बैठते हैं। कहा कि हिन्दू खतरे में नही है बल्कि भाजपा खतरे में है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी व राष्ट्रीय उदय पार्टी के लोग भी शामिल रहे। महापंचायत में रवि कांत प्रजापति, प्रेम चंद्र प्रजापति, कैलाश चंद्र केसरवानी, आनंद मोहन पटेल, वीरेंद्र कुमार साहू व बुधराम प्रजापति सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी