New Agricultural Law: कृषि उप निदेशक बोले-किसान कहीं भी बेच सकता है अपना उत्पाद Prayagraj News

New Agricultural Law कृषि उप निदेशक किसानों को संगोष्ठी में विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अब भारत में भी सोलर पंपों का उत्पादन हो सकेगा। सरकार सोलर पंप के लिए प्लांट लगा रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 12:44 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 12:44 PM (IST)
New Agricultural Law: कृषि उप निदेशक बोले-किसान कहीं भी बेच सकता है अपना उत्पाद Prayagraj News
कृषि उप निदेशक ने नए कृषि कानून को किसानों के हित में बताया।

प्रयागराज, जेएनएन। कृषि उप निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि नए कृषि कानून से किसानों के लिए बाजार का विकल्प खुला है। किसान अपना उत्पाद कहीं भी बेच सकता है। किसानों को उत्पादन से वितरण तक आत्म निर्भर बनाने में एफपीओ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार आज एफपीओ को बढ़ावा दे रही है।

बोले, अब भारत में भी सोलर पंपों का उत्पादन हो सकेगा

कृषि उप निदेशक किसानों को संगोष्ठी में विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने सोलर पंपों के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि अब भारत में भी सोलर पंपों का उत्पादन हो सकेगा। सरकार सोलर पंप के लिए प्लांट लगा रही है। इससे देश ही नहीं, देश का किसान भी आत्मनिर्भर बन सकेगा। उत्तर प्रदेश को इस वर्ष 8000 सोलर पंप का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इन्‍हें लगाने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही 15000 सोलर पंप अगले वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत हुए हैं।

हेल्प डेस्क बनाकर किसानों की समस्याओं को दूर किया जा रहा

उन्होंने कहा कि सरकार महिला किसानों का भी ध्यान रख रही है। महिला किसानों की संख्या बढ़ाने के लिए उन्हें आरक्षित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में अब तक 32 एफपीओ कार्यरत हैं। जल्द ही इनकी संख्या और बढ़ जाएगी। इसके अलावा किसानों की समस्याओं का निस्तारण करना भी सरकार की प्राथमिकता है। विभाग की ओर से किसान हेल्प डेस्क बनाकर किसानों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी