भतीजे ने मार दी कपड़ा दुकानदार को गोली, गाय के दूध के चक्कर में प्रयागराज के फूलपुर में वारदात

सोमवार को अश्वनी दुकान बंद करने के बाद शाम करीब छह बजे घर आकर गाय का दूध दूहने लगा। इसी दौरान उसकी कहासुनी अपने भतीजे 19 प्रियांशु कुमार यादव पुत्र श्याम कुमार से हो गई। उसी दौरान प्रियांशु ने घर से असलहा लाकर फायरिंग कर दी

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:11 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:11 PM (IST)
भतीजे ने मार दी कपड़ा दुकानदार को गोली, गाय के दूध के चक्कर में प्रयागराज के फूलपुर में वारदात
आरोपित युवक फायर हो गया तो पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। जनपद के गंगापार इलाके में सोेमवार देर शाम जरा सी बात पर हुए झगड़े के बाद एक युवक ने अपने चाचा पर फायरिंग कर दी गई। दरवाजे के सामने गाय का दूध निकालने के विवाद में हुई घटना में लहूलुहान कपड़ा कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया। खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची परिवार तथा आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। आरोपित युवक फायर हो गया तो पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया गया है।

दुकान से घर आया तभी कहासुनी के दौरान मार दी गोली

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव में देर शाम साढ़े छहे बजे की बात है। इस गांव का 35 वर्षीय अश्विनी कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार यादव ने फूलपुर बस स्टाप के सामने कपड़ों की दुकान खोल रखी है। उसेके पिता राजेंद्र कुमार उर्फ राजन की भी पास में ही किराना की दुकान है। सोमवार को अश्वनी दुकान बंद करने के बाद शाम करीब छह बजे घर आकर गाय का दूध दूहने लगा। इसी दौरान उसकी कहासुनी अपने भतीजे 19 प्रियांशु कुमार यादव पुत्र श्याम कुमार से हो गई। उसी दौरान प्रियांशु ने घर से असलहा लाकर फायरिंग कर दी। पीठ में गोली धंसने पर अश्वनी कुमार यादव लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए। घायल अश्विनी को अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी फूलपुर राजकिशोर पहुंच गए। साथ ही अधिकारियों को भी बताया गया। कुछ देर में सीओ फूलपुर रामसागर और एएसपी गंगापाल धवल जायसवाल भी पहुंच गए। मौके पर छानबीन में पता चला कि प्रियांशु ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवालवर से फायर किया था। वहां फायर किए कारतूस का खोखा मिला मगर रिवाल्वर नहीं बरामद की जा सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित युवक के पिता को हिरासत में लिया गया है। साथ ही फरार लड़के की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी