NCR के जीएम बोले- कोरोना वायरस संक्रमण में यात्रियों के सफर को सुलभ बनाने में रेलवे कर्मियों की अहम भूमिका

एनसीआर के जीएम वीके त्रिपाठी ने ऑक्सीजन संयंत्रों को आवश्यकतानुसार स्थापित करने और विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड स्टाफ के साथ संपर्क में रहने और नियमित रूप से संवाद करने के लिए कहा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:46 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:46 AM (IST)
NCR के जीएम बोले- कोरोना वायरस संक्रमण में यात्रियों के सफर को सुलभ बनाने में रेलवे कर्मियों की अहम भूमिका
एनसीआर के जीएम वीके त्रिपाठी ने कोरोना संक्रमण काल में रेलवे कर्मचारियों की सराहना की।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी ने जोन के सभी अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारे पास कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों और अधिकारियों की बहुत ही समर्पित और प्रतिबद्ध टीम है। कोविड महामारी के दौरान यात्रियों के सफर को सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि वर्तमान में कोविड -19 की स्थिति के कारण एक कठिन समय से गुजर रहे हैं। इस समय सभी को सतर्क रहना चाहिए।  

ऑक्सीजन संयंत्रों को स्थापित करने का दिया निर्देश

एनसीआर के जीएम ने कहा कि हम सभी को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की जरूरतों और स्थिति के प्रति सतर्क रहना चाहिए। कोई अनहोनी या विषम परिस्थिति होने पर मदद के हर संभव प्रयास करने चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों और उत्तर मध्य रेलवे की पूरी मेडिकल टीम के प्रयासों को भी सराहा। उन्होंने उन्हेंं सभी प्रशासनिक सहायता का आश्वासन भी दिया। बैठक के दौरान जीएम ने ऑक्सीजन संयंत्रों को आवश्यकतानुसार स्थापित करने और विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड स्टाफ के साथ संपर्क में रहने और नियमित रूप से संवाद करने के लिए कहा।

संक्रमित कर्मचारियों को प्रेरित रखने की आवश्यकता पर दिया जोर

उन्‍होंने कहा कि हमारे लिए हर जीवन महत्वपूर्ण है और हमें इस अदृश्य दुश्मन से अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोडऩी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से संक्रमित होने वाले कर्मचारियों को प्रेरित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने भी  महाप्रबंधक को जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी। इस वर्चुअल मीटिंग के दौरान सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक सहित मुख्यालय एवं उत्तर मध्य रेलवे के तीन मंडलों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी