Navratri 2020 : जिले में अब तक 32 दुर्गा पंडालों के लिए मिली अनुमति Prayagraj News

Navratri 2020 सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा ने बताया कि जो लोग सड़क किनारे या कम जगह में पंडाल लगाते थे उनको अनुमति नहीं मिली। लूकरगंज रामबाग सिविल लाइंस धूमनगंज अल्लापुर में आदि में पार्कों में लगने वाले पंडालों के लिए अनुमति दी जा चुकी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 01:43 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 01:43 PM (IST)
Navratri 2020 : जिले में अब तक 32 दुर्गा पंडालों के लिए मिली अनुमति Prayagraj News
प्रयागराज में अब मानक पूरा करने वाले 32 पंडालों को अनुमति दी जा चुकी है।

प्रयागराज,जेएनएन। कोरोना के चलते इस बार नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडालों के लिए मुश्किल से अनुमति मिल रही है। अब तक शहर भर में 32 पंडाल लगाने के लिए ही अनुमति मिली है। आज अनुमति देने का आखिरी दिन है। शाम तक कुछ और पंडालों को अनुमति मिल सकती है।

कोविड- 19 गाइड लाइन का पालन करने वाले कमेटियों को ही मिली अनुमति

नवरात्र के शुरू होने से पहले ही प्रदेश सरकार की ओर से त्योहार की गाइडलाइन जारी कर दी गई थी। उसी के अनुसार दुर्गा पंडालों को अनुमति दी जा रही है। दुर्गा पंडाल लगाने के लिए शहर भर में सौ से अधिक कमेटियों ने अनुमति मांगी थी। लेकिन जब जिला प्रशासन ने कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार जांच की तो कई कमेटियां इसका पालन ही नहीं कर रही थी। इसलिए उनको पंडाल लगाने की अनुमति नहीं दी। गाइड लाइन के अनुसार आने और जाने के गेट अलग-अलग होने थे। मूर्तियां छह फिट से ऊंची नहीं होनी चाहिए। भीड़ एकत्रित न हो, इसलिए कम से कम लोगों को ही आमंत्रित किया जाय। पंडाल के अंदर भक्तों को ज्यादा देर न रुकने दिया जाय। इन सब गाइडलाइन को देखते हुए अनुमति दी गई। गुरुवार को दोपहर तक मानक पूरा करने वाले 32 पंडालों को अनुमति दी जा चुकी है।

कई पंडालों का हो रहा है निरीक्षण

सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा ने बताया कि जो लोग सड़क किनारे या कम जगह में पंडाल लगाते थे, उनको अनुमति नहीं मिली। लूकरगंज, रामबाग, सिविल लाइंस, धूमनगंज, अल्लापुर में आदि में पार्कों में लगने वाले पंडालों के लिए अनुमति दी जा चुकी है। अभी कई और पंडालों का निरीक्षण चल रहा है। शाम तक कुछ और पंडालों की अनुमति दे दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी