प्रतापगढ़ में अराजकतत्वों की करतूत सुन पैरों तले खिसक जाएगी जमीन, हैंडपंप में डाला तेजाब, पुलिस शरारती तत्वों की तलाश में जुटी
हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव के राकेश कुमार मौर्या ने घर के सामने ही हैंडपंप लगवाया गया है। यहां पर उनके घर के लोग व आसपास के लोगों को पानी पीते है। बुधवार की रात अराजकतत्वों ने हैंडपंप के अंदर तेजाब डाल दिया जिससे हैंडपंप की प्लेट गल गई।
प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में सनसनीखेज मामला मामला सामने आया है। शरारती तत्वों ने न जाने किस खुन्नस एक युवक के घर के बाहर लगे हैंडपप में तेजाब डाल दिया। गुरुवार सुबह लोगों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस जांच में जुटी की अराजकतत्वों की इस करतूत के पीछे उनका मकसद क्या था।
प्रतापगढ़ में हथिगवां के कैमा गांव का मामला
हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव के राकेश कुमार मौर्या ने घर के सामने ही हैंडपंप लगवाया गया है। यहां पर उनके घर के लोग व आसपास के लोगों को पानी पीते है। बुधवार की रात अराजकतत्वों ने हैंडपंप के अंदर तेजाब डाल दिया, जिससे हैंडपंप की प्लेट गल गई। सुबह जब स्वजन सोकर उठे तो नल का गला हुआ प्लेट देखकर दंग रह गए। स्वजनों की जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। नल के हेड का प्लेट कट कट कर निकलने लगा। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। हैंडपंप में तेजाब किसने डाली, क्यों डाली। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
पुलिस मामले की छानबीन में लगी
एसओ डीएन यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस राकेश कुमार से भी पूछताछ की लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पाए। किसने ऐसा किया है। कौन इस साजिश के पीछे हो सकता है और किसने यह खुन्नस निकाली है।
9999