अदरक और लहसुन से बढ़ेगी शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति, आयुर्वेदाचार्य ने इनका सेवन करने की दी सलाह

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर शारदा प्रसाद का कहना है कि प्रकृति ने हमें ऐसे ऐसे उपहार दिए हैं जिनसे इम्युनिटी बूस्ट की जा सकती है। हमारे आसपास इनकी मात्रा भी कम नहीं है। हरी सब्जियां इम्युनिटी बूस्टर जैसे अदरक गाजर लहसुन तुलसी हल्दी भरपूर हैं। प्रत्येक दिन सेवन से इम्‍युनिटी बढ़ती है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:33 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:33 AM (IST)
अदरक और लहसुन से बढ़ेगी शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति, आयुर्वेदाचार्य ने इनका सेवन करने की दी सलाह
आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर शारदा प्रसाद ने कहा कि इम्‍युनिटी बढ़ाने में प्राकृतिक उपहार यानी अदरक, लहसुन का सेवन मददगार है।

प्रयागराज, जेएनएन। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। डॉक्टर हजारों रुपये की दवा लिख दें तो उसे खरीद कर खाने में अपनी जीत और मन की संतुष्टि समझते हैं। लेकिन आयुर्वेदिक रास्ते पर चलकर बेहद सस्ते में और मजबूत तरीके से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इसे जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ें।

कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने को इम्‍युनिटी बढ़ाएं

कोरोना की तीसरी लहर आने की प्रबल संभावना है ऐसे में इम्युनिटी को बनाए रखकर ही वायरस से लड़ा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अदरक, नीम्बू, लहसुन, तुलसी, पालक, बादाम, हल्दी, पपीता, स्टार सौंफ, बेरीज का सेवन करें। नींबू से विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है। जबकि इस विटामिन के लिए आजकल लोग टैबलेट खा रहे हैं।

अदरक, लहसुन के सेवन से भी बढ़ेगी इम्‍युनिटी

अदरक में कई तरह के एंटीवायरल तत्व पाए जाते हैं। दिन में कम से कम दो बार अदरक का सेवन किसी भी रूप में करने से आपकी इम्युनिटी अच्छी रहेगी। लहसुन में भी एंटीवायरल तत्व होते हैं। एक चम्मच शहद के साथ लहसुन के सेवन से इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता है। सूप या सलाद के साथ कच्चा लहसुन भी खाया जा सकता है। तुलसी काफी गुणकारी है। रोजाना सुबह एक चम्मच तुलसी का रस या तीन चार पत्तियां खाने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है। इसी तरह से पालक, हरी सब्जियों से हमें रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के लौटते ही लोग इनके सेवन से फिर पीछे हटते जा रहे हैं।

आयुर्वेदाचार्य डॉक्‍टर के टिप्‍स

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर शारदा प्रसाद का कहना है कि प्रकृति ने हमें ऐसे ऐसे उपहार दिए हैं, जिनसे इम्युनिटी बूस्ट की जा सकती है। हमारे आसपास इनकी मात्रा भी कम नहीं है। हरी सब्जियां, इम्युनिटी बूस्टर जैसे अदरक, गाजर, लहसुन, तुलसी, हल्दी भरपूर हैं। शहद हर घर मे होना चाहिए और प्रत्येक दिन इनका सेवन भी करें।

इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

chat bot
आपका साथी