Nationwide Strike : कर्मचारी संगठन हक के लिए प्रयागराज में भरेंगे हुंकार, 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान

Nationwide Strike आल इंडिया वर्कर्स कौंसिल के महासचिव डॉ. राधेश्याम यादव ने कहा कि श्रमजीवी समाज के हित पर कुठाराघात के खिलाफ हड़ताल की रणनीति तैयार की जा रही है। इसमें श्रमिक और कर्मचारी अपनी पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 08:41 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 08:41 AM (IST)
Nationwide Strike : कर्मचारी संगठन हक के लिए प्रयागराज में भरेंगे हुंकार, 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान
कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी अपने हक के लिए 26 नवंबर को राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल पर रहेंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। कर्मचारी संगठनों की ओर से 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके लिए कर्मचारी संगठनों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रयागराज में संगठन के पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में मीटिंग करके रूपरेखा भी बना ली है।

श्रमजीवी समाज के हित पर कुठाराघात के खिलाफ हड़ताल : राधेश्याम

आल इंडिया वर्कर्स कौंसिल के महासचिव डॉ. राधेश्याम यादव ने कहा कि श्रमजीवी समाज के हित पर कुठाराघात के खिलाफ हड़ताल की रणनीति तैयार की जा रही है। इसमें श्रमिक और कर्मचारी अपनी पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, खदान मजदूर यूनियन, असंगठित कामगार यूनियन, संविदा मजदूर यूनियन और पीडब्लूडी श्रमिक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। अध्यक्षता कौंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कड़ेदीन यादव ने की। इस मौके पर घनश्याम पांडेय, राम सजीवन यादव, प्रभावती कोल, वीरेंद्र भारतीय, हरि लाल यादव, हरिशंकर ओझा, अजय पांडेय, बृजेश यादव व शहजादे आदि उपस्थित थे। 

इलाहाबाद बीड़ी कर्मचारी संघ भी हुआ मुखर

वहीं, इलाहाबाद बीड़ी कर्मचारी संघ ने भी जानसेनगंज स्थित कार्यालय में बैठक की। अध्यक्षता नसीम अंसारी ने की। इसमें बीड़ी श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कम करने और न्यूनतम वेतन बंद करने का विरोध किया गया। हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुस्तकीम अहमद, मोहन लाल, राम बाबू व शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठन की तैयारी

इसके अलावा केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठन ने 26 नवंबर को होने वाली हड़ताल की तैयारी पूरी कर ली है। एलआइसी बिल्डिंग में सभा कर अंतिम चरण की रूपरेखा बनाई गई। एलआइसी कर्मचारी यूनियनों और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त तत्वावधान में सभा हुई। इलाहाबाद डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और सीटू के जि़ला संयोजक अविनाश कुमार मिश्र ने कहा कि चार श्रम संहिताएं, पब्लिक सेक्टर का निजीकरण, नई पेंशन योजना इसके साक्षात उदाहरण हैं। समीर भट्टाचार्य ने 26 नवंबर की हड़ताल का नेतृत्व करने का आह्वान किया। इसके अलावा गायत्री गांगुली, अध्यक्ष एटक नेता रामसागर, संतोष विश्वकर्मा, अजय सचदेव, ललित पांडेय,रजनीश दुबे, सुनील श्रीवास्तव, नंदलाल , गौतम गांगुली, शीतला प्रसाद, दिलीप मिश्र आदि उपस्थित थे। संचालन अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।

chat bot
आपका साथी