UP Chunav 2022: प्रयागराज में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र

समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पांडेय का करैलाबाग में जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नंदलाल निषाद नंदा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र दिया

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:45 AM (IST)
UP Chunav 2022:  प्रयागराज में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र
समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पांडेय का करैलाबाग में जोरदार स्वागत किया गया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पांडेय का करैलाबाग में जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नंदलाल निषाद नंदा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र दिया। कहा कि सपा ही मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी वर्गों के हित के बारे में सोचा जाता है। सभी के लिए कोई न कोई योजना चलाई जाती है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके हित में जितनी कल्याणकारी योजनाएं सपा ने चलाई किसी दूसरी पार्टी ने यह नहीं किया। यही वजह है कि आज प्रदेश की जनता सपा को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों के संपर्क में रहें और उन्हें पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताएं। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल निषाद, अमित पाल, भूपेंद्र, छोटे लाल, गोपाल, राजीव प्रजापति, छोटू पासी, दशरथ आदि रहे।

जय प्रकाश नारायण को किया नमन

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ज़िला व महानगर कमेटी ने संयुक्त रूप से मनमोहन पार्क कटरा स्थित स्व. जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। जार्जटाउन स्थित कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि स्व. जय प्रकाश नारायण ने वर्ष 1970 में केंद्र की इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करते हुए संपूर्ण क्रांति का बिगुल फूंका था। गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन, रवींद्र यादव रवि, सै. मो. अस्करी, सबीहा मोहानी, नाटे चौधरी, उत्कर्ष द्विवेदी आदि रहे।

दिल्ली की तर्ज पर दी जाएगी बिजली

प्रयागराज : आम आदमी पार्टी की बैठक सिविल लाइंस स्थित महानगर कार्यालय पर हुई। महासचिव सर्वेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर बिजली दी जाएगी। प्रदेश को बिजली कटौती से मुक्त बनाया जाएगा। 300 यूनिट बिजली हर घर को मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार से कार्यकर्ता बिजली अभियान शुरू करेंगे। इसका शुभारंभ अल्लापुर पानी टंकी के पास महानगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा करेंगे। कार्यकर्ता जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक में प्रदेश सचिव अंजनी कुमार मिश्रा, विकास सिंह पटेल, अवनीश श्रीवास्तव, आलोक सिंह, पीयूष शुक्ला, अश्वनी पांडे, सलमान खान, सनी पाल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी