AIMIM के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष Owaisi बोले- उत्तर प्रदेश का मुसलमान अपना हक लेकर रहेगा

एआइएमआइएम के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी प्रयागराज में अटाला स्थित मजीदिया इस्‍लामिया इंटर कालेज में कार्यकर्ता सम्‍मेलन को उन्‍होंने संबोधित किया। उन्‍हें सुनने के लिए हजारों की संख्‍या में भीड़ जुटी थी। उन्‍होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 03:51 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 03:56 PM (IST)
AIMIM के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष Owaisi बोले- उत्तर प्रदेश का मुसलमान अपना हक लेकर रहेगा
एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का आज प्रयागराज आगमन हुआ।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी आज प्रयागराज में हैं। उन्‍होंने आम जन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश का मुसलमान अपना हक लेकर रहेगा। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खिलाफ भी बोले।

मजीदिया इस्‍लामिया कालेज में कार्यकर्ता सम्‍मेलन में बोले ओवैसी

एआइएमआइएम के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी वाराणसी एयरपोर्ट से कार द्वारा प्रयागराज पहुंचे। आज दोपहर में प्रयागराज में अटाला स्थित मजीदिया इस्‍लामिया इंटर कालेज में कार्यकर्ता सम्‍मेलन को उन्‍होंने संबोधित किया। उन्‍हें सुनने के लिए हजारों की संख्‍या में भीड़ जुटी थी। उन्‍होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। पिछड़े वर्ग के साथ धोखा किया गया है। ओवैसी ने कहा कि किसी के खिलाफ अगर जुल्म होता है तो ओवैसी पहले बोलेगा।

ओवैसी ने एकजुट होने की अपील की

ओवैसी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार नहीं बने, इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। बोले कि मुसलमानों को अपना वोट सही जगह पर देना होगा। कहा कि आज 27 फीसद मुसलमान जेल में हैं। मौजूद लोगों से उन्‍होंने कहा कि अब नहीं जागोगे तो कब जागोगे। ओवैसी ने कहा कि गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता अफसर महमूद के अलावा अन्‍य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ओवैसी का विरोध करने वाले दो हिरासत में

शास्त्री पुल पर ओवैसी के विरोध कर रहे राष्ट्रीय हिंदू संगठन के दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्‍हें पुलिस लाइन में रखा गया है। शास्‍त्री पुल से होकर जब ओवैसी प्रयागराज पहुंच रहे थे, तभी इन कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था।

chat bot
आपका साथी