Nadi Adhikar Yatra of Congress: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के सामने आपस में भिड़ गए पदाधिकारी, जानिए क्या थी वजह

कांग्रेस यमुनापार के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी का कहना है कि किसान कांग्रेस कमेटी के सुशील तिवारी ने नशे में उनसे बदसलूकी की। आरोप लगाया कि वह प्रदेश अध्यक्ष के सामने सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर तीखी झड़प हुई।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:13 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:13 AM (IST)
Nadi Adhikar Yatra of Congress: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के सामने आपस में भिड़ गए पदाधिकारी, जानिए क्या थी वजह
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सामने ही दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए।

प्रयागराज,जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर बसवार से निकाली गई नदी अधिकार यात्रा में कांग्रेसियों की खींचतान अब उभरकर सामने आने लगी है। मेजा के छतवा घाट पर रात्रि विश्राम के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सामने ही दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। बीचबचाव के बाद मामला शांत कराया जा सका।

यात्रा के बारे में जानकारी को लेकर झड़प

कांग्रेस यमुनापार के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी का कहना है कि किसान कांग्रेस कमेटी के सुशील तिवारी ने नशे में उनसे बदसलूकी की। आरोप लगाया कि वह प्रदेश अध्यक्ष के सामने सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर तीखी झड़प हुई। वहीं, सुशील ने कहाकि विवाद जैसी कोई बात नहीं हुई थी। केवल जानकारी मांगी गई थी।

कहीं यात्रा फ्लॉप करने की साजिश तो नहीं

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो कुछ कांग्रेसी विपक्ष से हाथ मिला चुके हैं। वह विपक्ष के इशारे पर कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा को फ्लॉप करने की साजिश रच रहे हैं। देर रात यह सच भी साबित हुआ था। हुआ यह था कि यात्रा में एक सफेदपोश भी शामिल था। वह यात्रा की गतिविधियों को निषादराज पार्टी के नेता संजय निषाद से साझा कर रहा था। हालांकि, कांग्रेसियों ने सन्देह के आधार पर उसे पकड़ भी लिया। उसकी पहचान सहारनपुर के युवक के रूप में हुई थी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मेजा के परानीपुर में हंगामे की आशंका

नदी अधिकार यात्रा अब कांग्रेसियों के लिए कठिन होती जा रही है। यात्रा गुरुवार सुबह अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। एक कांग्रेस नेता की तरफ से मिली सूचना के मुताबिक मेजा के परानीपुर में हंगामा हो सकता है। इसकी भनक लल्लू को भी लग गई है।

chat bot
आपका साथी