सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने किया टवीट, सुशासन और जन कल्याण के एजेंडे के साथ लोग

पूरा प्रदेश विकास सुशासन और जन कल्याण के एजेंडे के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। मैं गुजरात के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और वहां की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह ट्वीट इलाहाबाद सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने किया है।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 01:50 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 05:33 PM (IST)
सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने किया टवीट, सुशासन और जन कल्याण के एजेंडे के साथ लोग
सांसद रीता जोशी ने पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।

प्रयागराज, जेएनएन। गुजरात के नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के नतीजों ने अपना संदेश स्पष्ट कर दिया है। पूरा प्रदेश विकास, सुशासन और जन कल्याण के एजेंडे के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। मैं गुजरात के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और वहां की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह ट्वीट इलाहाबाद सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने किया है। उन्होंने प्रयागराज में भी सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। हम सब की जिम्मेदारी है कि सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं।

यमुनापार के कार्यकर्ताओं की बैठक

भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में यमुनापार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें ही मैदान में उतारा जाए जो वास्तव में जमीन से जुड़े लोग हों। जिनका पार्टी से पहले से जुड़ाव रहा हो। मौका का लाभ लेने के लिए जो लोग पार्टी में आ रहे हैं, उन्हें उनकी निष्ठा जांचने के बाद जिम्मेदारी दी जाए। इस विचार का अधिकांश लोगों ने समर्थन किया।

आपसी मतभेद भुला दें

पंचायत चुनाव को लेकर जो बैठक हुई उसमें कहा गया कि कार्यकर्ता एकजुट रहें। आपसी खींचतान को खत्म कर दें। इसमें वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी भूमिका निभाएं। वह किसी भी तरह के विवाद को न पनपने दें। छोटे छोटे झगड़े पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी