क्रीड़ा प्रतियोगिता में मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज ने लहराया परचम Prayagraj News

संभागीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता में मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज विजेता बना। वहीं गोमती इंटर कॉलेज को द्वितीय स्‍थान प्राप्‍त हुआ।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:10 PM (IST)
क्रीड़ा प्रतियोगिता में मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज ने लहराया परचम Prayagraj News
क्रीड़ा प्रतियोगिता में मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज ने लहराया परचम Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। मोतीलाल नेहरू इंटर कॉॅलेज जमुनीपुर में संभागीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल  प्रतियोगिता में गंगापार के कई विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज अव्वल रहा। सभी प्रतियोगिता में मेजबान मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज की टीम को प्रथम स्थान मिला। वहीं दूसरे स्थान पर गोमती इंटर कॉलेज व तीसरे स्थान पर लाला मनमोहनदास इंटर कॉलेज रहा।

गोला फेंक में रजनीश और ऊंची कूद में विजय का प्रदर्शन बेहतर

प्रतियोगिता के गोला फेंक में रजनीश यादव, ऊंची कूद में विजय मिश्र व विभव मिश्र तथा मोहित समेत कई छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक जयंत श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ त्रिपाठी रहे। प्रधानाचार्य डॉ. रजत श्रीवास्तव ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर अश्विनी कुमार द्विवेदी, मनु प्रताप ङ्क्षसह, योगेश मिश्रा, राजीव शुक्ला, रामसागर मौर्य, दिनेश चंद्र पांडेय व संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

रितिका चुनी गईं स्कूल कैप्टन

केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में छात्र परिषद के गठन के साथ अलंकरण समारोह हुआ। स्कूल कैप्टन रितिका त्रिपाठी चुनी गईं। वहीं अनुशासन कैप्टन खुशी, स्वच्छता कैप्टन आशुतोष त्रिपाठी, सीसीए कैप्टन संस्कार, स्पोट्र्स कैप्टन रुद्रेश और राधा पांडेय, प्रकाशन कैप्टन अभिषेक, स्कूल वाइस कैप्टन वर्तिका और अर्णब सिंह, वाइस कैप्टन स्पोट्र्स दक्ष्यानी श्रीवास्तव और हर्ष मिश्र बने। स्कूल कैप्टन को पद की शपथ अजय कुमार चौबे और शेष पदाधिकारियों को रितिका ने पद की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य राजीव कुमार तिवारी ने सभी छात्र पदाधिकारियों को विद्यालय के शैक्षिक और पाठ्येत्तर गतिविधियों में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

chat bot
आपका साथी