Weather in Prayagraj: मानसून ने दी दस्तक, खूब बरसे मेघ, अगले कई दिन बरसात के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक बारिश होगी। उसके बाद मौसम खुलेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को प्रयागराज बाराबंकी होते हुए बरेली तक पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश भर में अच्छी बारिश होगी। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।खेती का काम शुरू हो गया है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:32 AM (IST)
Weather in Prayagraj: मानसून ने दी दस्तक, खूब बरसे मेघ, अगले कई दिन बरसात के आसार
प्रयागराज में शनिवार के बाद रविवार को भी बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे गिरा।

प्रयागराज, जेएनएन।  मानसून की बारिश शुरू हो गई है। इस बार निर्धारित समय से सप्ताह भर पहले ही मानसून आ गया है। मानसूनी बारिश शुरू होने से गर्मी का असर कम हो गया है। शनिवार की रात से बारिश शुरू हुई तो वह सिलसिला रविवार को दिनभर जारी रहा। शाम तक 42.8 मिलीमीटर बारिश हो गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री तो न्यूनतम तापमान सामान्य दो डिग्री कम हो गया है।

अगले कुछ दिनों में प्रदेश भर में अच्छी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार हर साल जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून प्रयागराज पहुंचता था। लेकिन इस बाद सप्ताह भर पहले ही मानसून की बारिश शुरू हो गई है। मानसूनी बारिश का सिलसिला शनिवार की रात से शुरू हो गया था। उसके बाद लगातार बारिश हो रही है। दिनभर बारिश की फुहार पड़ती रही। मानसूनी बारिश का यही लक्षण है कि कुछ दिनों तक लगातार बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक बारिश होगी। उसके बाद मौसम खुलेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को प्रयागराज, बाराबंकी होते हुए बरेली तक पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश भर में अच्छी बारिश होगी। इस बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं खेती का काम शुरू हो गया है। बारिश होने के साथ किसान धान की नर्सरी करने लगे हैं। दूसरी ओर से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम होकर 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा दर्ज किया गया। मौसम विभाग लखनऊ के डायरेक्ट जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून की बारिश शुरू हो गई है। इस बार मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार है। यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी होगी।

तापमान

- अधिकतर : 31.3

- न्यूनतम : 26.7

- आर्द्रता : 100

chat bot
आपका साथी