'ऑर्डिनरी को बनाएं एक्स्ट्रा आर्डिनरी' में मोना के सिर बंधा रेसिपी का ताज Prayagraj News

दैनिक जागरण के संगिनी क्‍लब ने ऑर्डिनरी को बनाएं एक्स्ट्रा आर्डिनरी कार्यक्रम किया। सर्वश्रेष्‍ठ रेसिपी का प्रथम पुरस्‍कार मोना को मिला। रितिका दूसरे व शबाना तीसरे स्‍थान पर रहीं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 12:54 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 12:54 PM (IST)
'ऑर्डिनरी को बनाएं एक्स्ट्रा आर्डिनरी' में मोना के सिर बंधा रेसिपी का ताज Prayagraj News
'ऑर्डिनरी को बनाएं एक्स्ट्रा आर्डिनरी' में मोना के सिर बंधा रेसिपी का ताज Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। रसोई के लजीज पकवानों की खुशबू घर में फैलती है तो वह महिलाओं के हाथों के हुनर की वजह से। गीत संगीत के बीच शहर की छह चुनिंदा महिलाओं को अपने इस हुनर को दिखाने का अवसर दैनिक जागरण संगिनी क्लब के साथ मैगी मसाला-ए-मैजिक के 'ऑर्डिनरी को बनाएं एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी' में मिला। किसके सिर सजेगा ताज प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रेसिपी तैयार की। टॉप रेसिपी का ताज मोना अग्रवाल के सिर बंधा। उन्हें पहला स्थान उनकी रेसिपी कच्चे केले के कोफ्ता और मैगी मसाले के साथ बने पराठे के लिए मिला।

रितिका द्वितीय और शबाना को मिला तृतीय स्थान

होटल मिलेनियम इन में आयोजित इस प्रतियोगिता में रितिका अग्रवाल को चीजी मैगी नूडल्स ब्रेड पॉकेट के लिए दूसरा, शबाना इकबाल को मसाला-ए-मैजिक से बने चिकन करी के लिए तीसरा स्थान मिला। सीमा श्रीवास्तव को मैगी मसाला से बने वेजिटेबल पुलाव के लिए चौथा, किरन गुप्ता को खाउसू के लिए पांचवां और छवि शर्मा को इसी मसाला से बने मिक्स वेजिटेबल के लिए छठां स्थान मिला। रेसिपी तैयार करने के लिए चयनित प्रतिभागियों को 20 मिनट दिए गए थे। ज्यूरी सदस्यों में सेंटर ऑफ फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की के. राशि कुमार, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका सलोनी अग्रवाल और होटल के ही शेफ टीबी थापा शामिल थे।

मैगी मसाला-ए-मैजिक के लिए 50 से ज्यादा इंट्री प्राप्त हुई

इसके पूर्व ज्यूरी सदस्यों और दैनिक जागरण के महाप्रबंधक मनीष चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन की शुरुआत की। ब्रांड मैनेजर दिव्यानंद पांडेय ने आयोजन के बारे में बताया कि मैगी मसाला-ए-मैजिक के लिए 50 से ज्यादा इंट्री प्राप्त हुई थी, जिसमें से छह महिलाओं की रेसिपी का चयन हुआ। अंत में जीएम और ज्यूरी सदस्यों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जीएम ने नेस्ले के एरिया इंचार्ज देवेश तिवारी को बुके देकर सम्मानित भी किया। संचालन रिचा ने किया।

सवाल-जवाब का दौर चला, उपहार भी मिले

आयोजन के दौरान संगिनी क्लब की सदस्याओं ने गीत संगीत से भी चार चांद लगाए। इसमें सवाल-जवाब का भी दौर चला। मैगी मसाला का पहली बार इस्तेमाल करने वाली महिलाओं ने  अनुभव भी साझा किए गए। अंडे को फ्राई अथवा उबाला जा सकता है कि नहीं, टोमैटो फ्रूट है अथवा वेजिटेबल, आम का रस किससे बनता है, चपाती बनाने में क्या इस्तेमाल होता है, जैसे सवाल के सही जवाब देने पर क्लब की सदस्याओं किरन गुप्ता, सरिता, नूपुर कपूर, नीलम पाल समेत कई महिलाओं को उपहार भी दिए गए।

chat bot
आपका साथी