कौशांबी में किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया, मां जाग गई, जानिए फिर क्‍या हुआ

मामला कौशांबी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र का है। युवक ने मां की बगल चारपाई पर सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक की हरकत से किशोरी की नींद खुल गई। वह चीखने लगी। मां भी जाग गई। आरोपित दोनों की पिटाई कर फरार हो गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 11:45 AM (IST)
कौशांबी में किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया, मां जाग गई, जानिए फिर क्‍या हुआ
कौशांबी के सराय अकिल थाना इलाके में किशोरी से दुष्‍कर्म का प्रयास करने वाले युवक पर केस दर्ज हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जिले में भी अपराध का ग्राफ कम नहीं है। यहां भी किशोरियों की आबरू पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। अब जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र में दुष्‍कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घर के बरामदे में अपनी मां के साथ सो रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्‍कर्म का प्रयास किया। किशोरी की नींद खुली तो वह चिल्‍लाने लगी। आवाज सुनकर उसकी मां जाग गई और विरोध करने लगी। इस पर युवक मां-बेटी के साथ मारपीट कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब उसकी तलाश की जा रही है।

सराय अकिल में छत के रास्‍ते युवक घर में घुसा था

सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 अक्टूबर की रात वह अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। इसी बीच पड़ोस का रहने वाला युवक छत के रास्ते उसके घर में घुस गया। युवक बगल में चारपाई पर सो रही उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत से उसकी बेटी की नींद खुल गई और वह चीखने-चिल्लाने लगी। बगल सो रही किशोरी की मां की नींद भी खुल गई और विरोध करने लगी।

मां-बेटी की बैट से पिटाई कर आरोपित युवक फरार

इसी बीच शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और युवक को पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने चारपाई के पास रखे बैट को उठा लिया और उसी से मां-बेटी की पिटाई कर मौके से फरार हो गया। थाने पहुंचकर किशोरी की मां ने आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बोले, सराय अकिल के थानाध्‍यक्ष

इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

छेडख़ानी के विरोध पर बीए की छात्रा को सटाया तमंचा, तेजाब फेंकने की धमकी दी

उधर सोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बीए की छात्रा के साथ रास्ते में एक युवक ने छेडख़ानी की। छात्रा के पिता ने आरोपित के पिता से इसकी शिकायत की। इस पर आरोपित दुस्साहसी युवक छात्रा के घर पहुंचा और तमंचा दिखाते हुए कहीं शिकायत करने पर तेजाब फेंकने के साथ ही गोली से उड़ाने की धमकी दी। सोमवार को पिता के साथ थाने पहुंची छात्रा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित रवि धूरिया की पुलिस तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी