प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अधिकारियों को जन समस्‍या हल करने का निर्देश दिया Prayagraj News

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं उनमें ज्यादातर पुलिस विभाग संपर्क मार्ग मुख्य सड़क से गांव को जोडऩे वाले मार्ग आदि से संबंधित थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 10:02 AM (IST)
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अधिकारियों को जन समस्‍या हल करने का निर्देश दिया Prayagraj News
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अधिकारियों को जन समस्‍या हल करने का निर्देश दिया Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को तत्काल समस्या के समाधान का निर्देश दिया।

बालू खनन को लेकर यमुनापट्टी के लोगों ने मंत्री से मुलाकात की

सिद्धार्थनाथ सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं, उनमें ज्यादातर पुलिस विभाग, संपर्क मार्ग, मुख्य सड़क से गांव को जोडऩे वाले मार्ग, प्रधानमंत्री आवास, बिजली, पेंशन, पानी के साथ रोजगार आदि के मामले थे। बालू खनन को लेकर यमुनापट्टी के लोगों ने भी मंत्री से मुलाकात की। मंत्री सिद्धार्थनाथ ने बताया कि एनजीटी की रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है। सरकार इसके खिलाफ  कोर्ट गई है। हमारी कोशिश है कि यमुना पट्टी के किनारे रहने वालों का मुख्य व्यवसाय न बंद हो।

अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों से समस्याओं पर चर्चा की

मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता जमुनापार एवं विधानसभा शहर पश्चिमी के भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ गांव में विद्युत समस्याओं को लेकर चर्चा की। मुख्य अभियंता ने बताया कि उनके सुझाव पर विभाग प्राथमिकता से कार्य कर रहा है। इस मौके पर कमलेश कुमार, पवन श्रीवास्तव, रामलोचन साहू, पवन मिश्र, चंद्रभूषण सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राजेश सिंह, गौरव गुप्त, दिनेश तिवारी आदि मौजूद थे।

कैब के विरोध में सपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी ने आजाद पार्क के गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। सपा नेताओं ने कहा कि एनआरसी का तूफान केवल दुश्मनी के चलते उठाया गया है जबकि कैब इसी का रास्ता साफ करने का एक प्रयास है जिसे समाजवादी पार्टी हर हाल में नाकाम बनाएगी। नेहा यादव ने कहा कि नागरिकता कानून बुनियादी तौर पर असंवैधानिक है, यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन कर रहा है। आदिल हमजा ने कहा कि भाजपा ने कैब लागू करके जनता के भरोसे से खिलवाड़ किया है। हस्ताक्षर अभियान में राघवेंद्र यादव, सौरभ, रामा, आयुष, प्रियदर्शी, शारिक, आफाक, सैफ फरीदी, शिव यादव, अविनाश विद्यार्थी सहित अन्य सपाई शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी