कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ बोले-गुंडे और माफिया क्षेत्र छोड़कर भाग गए Prayagraj News

शहर पश्चिमी क्षेत्र में पहले लोग डर से उद्योग नहीं खोलते थे और न ही इसमें रुचि लेते थे क्योंकि उन्हें फिरौती और बंदूक का डर रहता था। अब ऐसा नहीं है। गुंडे-माफिया भाग गए हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 08:53 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 08:53 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ बोले-गुंडे और माफिया क्षेत्र छोड़कर भाग गए Prayagraj News
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ बोले-गुंडे और माफिया क्षेत्र छोड़कर भाग गए Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। कैबिनेट मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि शहर पश्चिमी क्षेत्र छोड़कर अपराधी, गुंडे, बदमाश व माफिया भाग गए हैैं। क्षेत्र के माहौल को ठीक करने के लिए पुलिस व प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में विकास का वातावरण बन चुका है। कई नामी कंपनियां अपना मॉल खोलने के लिए क्षेत्र में कदम रखने वाली हैैं।

मंत्री ने शहर पश्चिमी में संकल्प पदयात्रा को लेकर चर्चा की

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग, रेशम-वस्त्रोद्योग, निवेश-निर्यात प्रोत्साहन, खादी व ग्रामोद्योग एवं एनआरआइ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बमरौली के पूरा पंजावा में एक निजी कार्यक्रम के दौरान कहा कि शहर पश्चिमी क्षेत्र में पहले लोग डर से उद्योग नहीं खोलते थे और न ही इसमें रुचि लेते थे क्योंकि उन्हें फिरौती और बंदूक का डर रहता था। मंत्री ने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शहर पश्चिमी में संकल्प पदयात्रा को लेकर चर्चा हुई।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में संकल्प पदयात्रा

मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि मंत्री सिद्धार्थनाथ बुधवार सुबह महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में संकल्प पदयात्रा कार्यक्रम का लूकरगंज से शुभारंभ करेंगे। फिर खुल्दाबाद मंडल में जनसंवाद करेंगे। यात्रा में सांसद केशरी देवी पटेल भी शामिल होंगी। गुरुवार सुबह नौ बजे शेरवानी मोड़, प्रीतमनगर से संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर निर्मला पासवान, रामलोचन साहू, छत्रपति सिंह पटेल, प्रधान रंजीव सिंह पटेल, पवन श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर शुक्ला, प्रदीप पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, अरुण दुबे, पारस श्रीवास्तव, नंदलाल सिंह पटेल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी