प्रबुद्ध समाज कभी भीड़ नहीं बनता, प्रयागराज में बोले बेसिक शिक्षा राज्‍यमंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र ने कहा कि मुट्ठीभर लोगो से आरएसएस की शुरुवात हुई थी। वह सांस्कृतिक प्रवाह अब अपने पूरे रौ मे है। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति सहित पूरे देश मे उससे जुड़े प्रबुद्ध मौजूद हैं। भारतीय अस्मिता और संस्कृति को जीवंत करने में जुटे है।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:22 PM (IST)
प्रबुद्ध समाज कभी भीड़ नहीं बनता, प्रयागराज में बोले बेसिक शिक्षा राज्‍यमंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री भारतीय संस्कृतिक प्रबुद्ध संस्थान के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।

प्रयागराज,जेएनएन। प्रबुद्ध समाज कभी भीड़ नहीं बनता। जिस दिन प्रबुद्ध लोग भीड़ बनेंगे उस दिन समाज को दिशा देने वाला नहीं मिलेगा। हा यह जरूर है जब प्रबुद्ध जन एकत्र होते हैं तो कुछ बड़ा होता है। भले उसकी शुरुवात कुछ मुट्ठीभर लोगों से हो। यह कहना है बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र द्विवेदी का। वह भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए गठित भारतीय संस्कृतिक प्रबुद्ध संस्थान के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।

स्‍मारिका का किया विमोचन

उन्होंने कहा कि मुट्ठीभर लोगो से आरएसएस की शुरुवात हुई थी। वह सांस्कृतिक प्रवाह अब अपने पूरे रौ मे है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित पूरे देश मे उससे जुड़े प्रबुद्ध मौजूद हैं। भारतीय अस्मिता और संस्कृति को जीवंत करने में जुटे है। इसी कड़ी में अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण भी भारतीय संस्कृति को फिर से स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। यह मंदिर समूचे राष्ट्र का मंदिर है। हम सब के आदर्श श्री राम है। वह राम जिन्हें किसी सीमा में नहीं बंध सकते। चाहे राष्ट्र की बात हो। चाहे सामाजिक रिश्ते की बात हो। प्रत्येक मामले में राम आदर्श स्थापित करते है। वास्तव में राम राष्ट्र पुरुष है। सब के लिए अनुकरणीय हैं। जब अयोध्या में मंदिर बन जायेगा तो हम अपने देश के गौरव को फिर हासिल कर पाएंगे। प्रबुद्ध जनों को भी आगे आना चाहिए कि सांस्कृतिक परवाह बना रहे। सभी लोग कर्तव्य पथ पर पूरी निष्ठा से आगे बढ़ते रहे। इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने स्मारिका का भी विमोचन किया। एक अन्य पुस्तक दीवाने अना का भी विमोचन हुआ। इसकी लेखिका अना इलाहाबादी हैं।

chat bot
आपका साथी