संपूर्ण क्रांति दल का अद (कमेरावादी) में विलय

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजनीतिक तस्वीर बदल रही है। संपूर्ण क्रांति दल का अपना दल में विलय हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 12:38 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 12:38 AM (IST)
संपूर्ण क्रांति दल का अद (कमेरावादी) में विलय
संपूर्ण क्रांति दल का अद (कमेरावादी) में विलय

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजनीतिक तस्वीर बदल रही है। सोमवार को यहां संपूर्ण क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुशवाहा ने अपना दल (कमेरावादी) में विलय की घोषणा की। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. पल्लवी पटेल के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने यह एलान किया।

सिविल लाइंस स्थित होटल में पत्रकारों से बात करते हुए अपना दल (कमेरावादी) की उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक आंदोलनों का दमन कर रही है। वाराणसी से शुरू होने वाली अधिकार यात्रा को रोककर उसने दमनकारी होने का सुबूत भी दे दिया है। केंद्र सरकार से उन्होंने ऐसी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने तथा सामाजिक न्याय के आधार पर सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया की मांग करते हुए पल्लवी ने कहा कि जातिवार जनगणना होनी चाहिए। प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश होने का दावा करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जानकारी दी कि प्रदेश में सौ सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। प्रयागराज जिले में भी छह सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व लेगा। जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके अनुसार प्रत्याशी उतारे जाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से किसी तरह की रार से इन्कार करते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह उसी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगी, जो पिछड़े, शोषित, कमेरा समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच डा. पंकज पटेल, प्रदेश अध्यक्ष विधि मंच दिलीप पटेल, सचिन व अजय पटेल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी