प्रतापगढ़ में जल्द शुरू होगी डॉक्टरी की पढ़ाई, राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में MBBS की रहेगी सौ सीट

मेडिकल कालेज प्रोजेक्ट दो हिस्से में है। पहला हिस्सा कालेज वाला है जो पूरे केशवराय गायघाट में बन रहा है। यहां 100 सीट पर एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। दूसरे हिस्से में जिला पुरुष व महिला अस्पताल को अपग्रेड करना ह्रै। इसमें 500 बेड के वार्ड बन रहे हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:25 PM (IST)
प्रतापगढ़ में जल्द शुरू होगी डॉक्टरी की पढ़ाई, राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में  MBBS की रहेगी सौ सीट
पहली बार आए नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. देशदीपक, निर्माण कार्य देखे और वार्डों का किया निरीक्षण

प्रयागराज, जेएनएन।  प्रतापगढ़ जनपद में राजकीय मेडिकल कालेज की सौगात जल्द पूरी होने वाली है। आधा से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उम्मीद है कि शीघ्र ही यहां मेडिकल की पढ़ाई भी होने लगेगी।  शासन द्वारा नियुक्त मेडिकल कालेज के प्राचार्य भी मंगलवार को यहां पहुंच गए उन्होंने जिला पुरुष व महिला अस्पताल का जायजा लिया। 

पढ़ाई और इलाज भी 

मेडिकल कालेज प्रोजेक्ट दो हिस्से में है। पहला हिस्सा कालेज वाला है, जो पूरे केशवराय गायघाट में बन रहा है। यहां 100 सीट पर एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। दूसरे हिस्से में जिला पुरुष व महिला अस्पताल को अपग्रेड करना ह्रै। इसमें 500 बेड के वार्ड बन रहे हैं। अब दोनों अस्पतालों को मिलाकर नया नाम राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय प्रतापगढ़ रख दिया गया है। इसे जल्दी ही लिखापढ़ी में लाया जाएगा। प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक ने करीब डेढ़ घंटे तक अस्पतालों का जायजा लिया। वह वार्डों में गए। आक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक, दवा स्टोर, ओटी सब देखा। कोविड प्रबंधों पर भी नजर डाली। साथ मौजूद रहे सीएमएस डॉ. पीपी पांडेय और डॉ. रीना प्रसाद से कहा कि यह दोनों अस्पताल अब नए नाम से जाने जाएंगे। इसके अनुसार नई मुहर बनवा लिए जाएं। पर्चा व अन्य अभिलेखों में नए नाम का इस्तेमाल शुरू कर दिया जाए। 

निर्माण की देखी प्रगति

जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कालेज का काम चल रहा है। प्राचार्य डॉ. देश दीपक वहां भी गए। कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि पुराने महिला अस्पताल में भी पुराने भवन तोडऩे का काम शुरू करें।

अटल विवि से मिली संबद्धता

राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय प्रतापगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ से संबद्धता मिली है। वहीं से यहां के प्रवेश, परीक्षा सहित गतिविधियों का संचालन होगा।  

मरीजों को मिलेगी सुविधा

शासन ने राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 10 आचार्यों की नियुक्ति भी कर दी है। यह धीरे-धीरे ज्वाइन भी कर रहे हैं। इनके आने से मरीजों के उपचार में भी मदद मिल सकेगी। 

chat bot
आपका साथी