राहत की बात, मरीज घटने पर प्रयागराज में आक्सीजन प्लांट के बाहर जुटने वाली भीड़ हो रही कम

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों को भी राहत मिलनी शुरू हो गई है। नैनी स्थित पारेरहाट केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड मेंं व्यक्तिगत रूप से भी लोगों को ऑक्सीजन मिलने लगा है। कंपनी के बाहर लगने वाली भीड़ लगभग नदारद है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:37 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:37 AM (IST)
राहत की बात, मरीज घटने पर  प्रयागराज में आक्सीजन प्लांट के बाहर जुटने वाली भीड़ हो रही कम
फिलहाल प्रतिदिन करीब 13000 सिलेंडर सरकारी रेट पर भरे जा रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना काल मे्ं इसे राहत की बात ही कहा जाएगा। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों को भी राहत मिलनी शुरू हो गई है। नैनी स्थित पारेरहाट केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड मेंं व्यक्तिगत रूप से भी लोगों को ऑक्सीजन मिलने लगा है। कंपनी के बाहर लगने वाली भीड़ लगभग नदारद है। पिछले दो दिनों से डॉक्टर का पर्चा लाने पर व्यक्तिगत रूप से भी लोगों को ऑक्सीजन मिलने लगा है। इसके लिए पहले उन्हें अपना पंजीकरण कराना पड़ रहा है। उसी के साथ उनके सिलिंडर पर नाम लिखकर उसे जमा कर ले रहे। साथ ही उन्हें समय बता दिया जाता है। लोग उस समय पर पहुंचकर आक्सीजन भरा अपना सिलिंडर ले जा रहे। व्यक्तिगत रूप से सिलिंडर लेने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। वैसे फिलहाल प्रतिदिन करीब 13000 सिलेंडर सरकारी रेट पर भरे जा रहे हैं।

दूसरे जिलों से आकर ले जा रहे आक्सीजन सिलिंडर

प्रतापगढ़ निवासी कौशल प्रताप सिंह के पिता का इलाज घर पर ही चल रहा है। उन्होंने सोमवार दोपहर 12 बजे पंजीकरण कराया था। चार बजे उन्हें आक्सीजन भरा सिलिंडर मिल गया। मूरतगंज से आए इसरार अहमद अपने पिता हयातउल्ला के लिए आक्सीजन लेने आए थे। चार बजे नाम दर्ज कराया था। सात बजे शाम उन्हें समय दिया गया था। निर्धारित समय पर नाम पुकारे जाने पर वह गेट पर पहुंच गए और सिलिंडर लेकर घर के लिए रवाना हुए। कटरा निवासी लालमणि यादव को भी तीन घंटे बाद आक्सीजन भरा सिलिंडर मिल गया। कटरा के शैलेन्द्र यादव ने भी तीन घंटे बाद आक्सीजन भरा सिलिंडर मिलने पर राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी