फाफामऊ कांड में पीड़ित परिवार से मिले कई नेता, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल रविवार को दिन में मृतकों के घर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया। हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। कहा कि मुख्यमंत्री को इस घटना की जानकारी दी गई है और वह पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:40 PM (IST)
फाफामऊ कांड में पीड़ित परिवार से मिले कई नेता, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल रविवार को दिन में मृतकों के घर पहुंचीं।

प्रयागराज, जेएनएन। फाफामऊ क्षेत्र में परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में रविवार को उप्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान मृतकों के घर पहुंचे। स्वजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। घटना की जानकारी लेते हुए आश्वस्त किया कि जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।

सपाइयों ने हर मदद का दिया आश्वासन

प्रयागराज : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मृतकों के घर पहुंचकर उनके स्वजनों से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरण निर्मल, जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान जीतलाल पासी, राजेश शर्मा, अरुण गौतम, संदेश यादव आदि रहे।

अपराधियों को मिलेगी कड़ी सजा : सांसद

प्रयागराज : फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल रविवार को दिन में मृतकों के घर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया। हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। कहा कि मुख्यमंत्री को इस घटना की जानकारी दी गई है और वह पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। मौजूद लेखपाल को सांसद ने मृतक के सभी भाइयों को आवास व शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम सोरांव ज्योति मौर्या, नवीन सिंह, गणेश मौर्या, शुशील त्रिपाठी, चंद्रिका पटेल, विजय पटेल आदि रहे।

अद कमेरावादी ने की न्यायिक जांच की मांग

प्रयागराज : अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मृतकों के घर पहुंचकर उनके परिवार को सांत्वना दी। प्रदेश सचिव मो. इश्तियाक ने स्वजनों को भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की। बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, उपाध्यक्ष डा. पल्लवी पटेल एवं महासचिव पंकज निरंजन के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। इसकी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी। इस दौरान दिलीप पटेल, अजय पटेल, गगन प्रकाश यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी