प्रयागराज में AIIMS की स्थापना के लिए कई और संगठन हुए सक्रिय, शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

एम्स निर्माण के लिए सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ किया। हस्ताक्षर युक्त एक लाख पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन को भेजा जाएगा।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:40 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 01:40 PM (IST)
प्रयागराज में AIIMS की स्थापना के लिए कई और संगठन हुए सक्रिय, शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
हस्ताक्षर युक्त एक लाख पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन को भेजा जाएगा।

प्रयागराज, जेएनएन। संगमनगरी में एम्स की स्थापना की मांग जोर पकड़ती जा रही है। धीरे-धीरे कई और संगठन एम्स के लिए सक्रिय हो रहे हैं। एम्स निर्माण के लिए सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ किया। हस्ताक्षर युक्त एक लाख पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन को भेजा जाएगा।

भाजपा नेता ने भी छेड़ रखी है मुहिम

हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, महामंत्री अमित सिंह, अखिल भारतीय उद्योग व्यापर मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, महामंत्री अनूप वर्मा, उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अतरसुइया व्यापार मंडल के सचिव मंजेश कुमार भारतीय आदि ने की। नीरज ने सभी सामाजिक, व्यापारिक एवं अन्य संगठनों से इस अभियान में साथ देने का आग्रह किया। इसी तरह, भाजपा नेता और अधिवक्ता विजय द्विवेदी ने भी एम्स के लिए कई महीने से मुहिम छेड़ रखी है। वह प्रयागराज की सांसद प्रोफेसर रीता जोशी और कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर से समर्थन मांगने के बाद पिछले दिनों लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी प्रयागराज में एम्स के लिए ज्ञापन दे चुके हैं। कई कर्मचारी संगठनों और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से भी विजय द्विवेदी ने समर्थन लिया है।

प्रमोद जिला महामंत्री, कुसुम वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं

प्रतिष्ठित व्यापारी प्रमोद बंसल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन रजिस्टर्ड के जिला महामंत्री और कुसुम बंसल महिला संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त की गईं। दोनों पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष लालू मित्तल, महेंद्र गोयल, श्यामजी अग्रवाल, रामजी जैन, संजय अग्रवाल, गोपाल मित्तल आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

chat bot
आपका साथी