माघी पूर्णिमा स्नान कल, तैयारी में जुटा प्रशासन

जासं प्रयागराज माघ मेला प्रशासन ने अब पाचवे स्नान पर्व माघी पूíणमा के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:39 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:39 PM (IST)
माघी पूर्णिमा स्नान कल, तैयारी में जुटा प्रशासन
माघी पूर्णिमा स्नान कल, तैयारी में जुटा प्रशासन

जासं, प्रयागराज : माघ मेला प्रशासन ने अब पाचवे स्नान पर्व माघी पूíणमा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस पर्व के लिए सभी स्नान घाटों को व्यवस्थित किया जा रहा है। इसके अलावा चकर्ड प्लेट की सड़कों और पुलों को रिपेयर किया जा रहा है। इस स्नान पर्व के बाद एक और स्नान पर्व बचेगा। वह 11 मार्च को महाशिवरात्रि है।

माघ मेला के दौरान कुल छह स्नान पर्व होते हैं। इसमें से अब तक मकर संक्राति, पौष पूíणमा, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी हो चुके हैं। इन स्नान पर्वो पर भारी भीड़ हुई। मौनी अमावस्या में तो सबसे अधिक भीड़ हुई। अब माघ मेला का पाचवा स्नान पर्व 27 फरवरी को माघी पूर्णिमा है। इस स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु संगम और पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आएंगे। श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मेला प्रशासन ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। स्नान पर्व से पहले सभी घाटों को फिर से तैयार किया जा रहा है। घाटों पर बालू भरकर लगाई गई बोरिया फट गई हैं। अब वहा पर दूसरी बोरियों को लगाया जा रहा है। इसके अलावा सभी घाटों पर कासा बिछाया जा रहा है। मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले स्नान पर्व की तरह इस बार भी आठ हजार फीट का घाट तैयार किया गया है। इस बीच गंगा का जलस्तर स्थिर रहा, इसलिए कटान जैसी स्थिति नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वाहनों की पाìकग मेला क्षेत्र में बनाई गई है। सिटी साइड से आने वालों के वाहन परेड मैदान पर और झूंसी की तरफ से आने वालों के वाहन सेक्टर पाच में खड़े कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी