नियुक्ति के लिए एलटी ग्रेड चयनितों ने बुलंद की आवाज, उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग पर किया प्रदर्शन

यूपीपीएससी ने 29 जुलाई 2018 को एलटी ग्रेड हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा का परिणाम 28 सितंबर 2020 को जारी किया गया। इसमें 1433 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए जबकि चयनितों के शैक्षिक दस्तावेज का सत्यापन पांच नवंबर तक पूरा कर लिया गया।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:23 PM (IST)
नियुक्ति के लिए एलटी ग्रेड चयनितों ने बुलंद की आवाज, उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग पर किया प्रदर्शन
नियुक्ति की मांग को लेकर यूपीपीएससी गेट पर प्रदर्शन करते एलटी गे्रड-2018 हिंदी विषय के चयिनत अभ्यर्थी।

प्रयागराज,जेएनएन। चयन के बाद नियुक्ति न मिलने पर एलटी ग्रेड-2018 हिंदी विषय के चयनित अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग पर प्रदर्शन किया। चयनितों ने आयोग पर अर्हता के विवाद निस्तारित न करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि जल्द नियुक्ति न मिली तो आयोग पर बेमियादी सत्याग्रह शुरू कर देंगे।

28 सितंबर 2020 को जारी किया गया था परीक्षा का परिणाम

यूपीपीएससी ने 29 जुलाई 2018 को एलटी ग्रेड हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा का परिणाम 28 सितंबर 2020 को जारी किया गया। इसमें 14,33 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि चयनितों के शैक्षिक दस्तावेज का सत्यापन पांच नवंबर तक पूरा कर लिया गया।

अर्हता विवाद में 474 चयनितों की रोकी गई फाइल

लेकिन, अर्हता विवादित होने के कारण 474 चयनितों की फाइल रोकी गई है। ऐसे अभ्यर्थी संस्कृत से स्नातक हैं। लेकिन, इंटरमीडिएट में संस्कृत नहीं लिया। चयनितों का दावा है कि एनसीटीई के नियमानुसार वो सहायक अध्यापक बनने की योग्यता रखते हैं।

लेकिन, आयोग उनकी काउंसिलिंग कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है, जबकि कला विषय में 86 अभ्यर्थियों की रुकी फाइलों एनसीटीई की योग्यता के आधार पर कुछ दिन पहले शिक्षा निदेशालय भेजी गई है।

chat bot
आपका साथी