भाजपा के जिलाध्यक्ष पदों पर दावेदारों की लंबी फेहरिश्त Prayagraj News

महानगर अध्यक्ष पद के लिए 37 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। राज्य परिषद सदस्य के तीन पदों के लिए सात लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया है।

By Edited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 05:29 PM (IST)
भाजपा के जिलाध्यक्ष पदों पर दावेदारों की लंबी फेहरिश्त Prayagraj News
भाजपा के जिलाध्यक्ष पदों पर दावेदारों की लंबी फेहरिश्त Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष पदों के लिए दावेदारों की फेहरिश्त लंबी हो गई है। बुधवार को सर्किट हाउस में महानगर और यमुनापार के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा कराए गए। गंगापार अध्यक्ष के लिए सोरांव के शिवगढ़ स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में प्रक्रिया पूरी की गई। जमा कराए गए नामांकन पत्र प्रदेश हाईकमान के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। लखनऊ में पूरे प्रदेश के 98 अध्यक्ष पदों के लिए आवश्यक बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव अधिकारी गोरखपुर के विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र जमा कराए गए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पद के लिए 37 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। राज्य परिषद सदस्य के तीन पदों के लिए सात लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया है। यमुनापार अध्यक्ष पद के चुनाव अधिकारी प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि 28 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया है। प्रांतीय परिषद सदस्य के चार पदों के लिए मात्र दो लोगों ने ही नामांकन किया है। गंगापार में नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया शिवगढ़ पूरी की गई।

चुनाव अधिकारी सुरेश अवस्थी व सह चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 26 ने तथा प्रांतीय परिषद सदस्य के पांच पदों के लिए 18 लोगों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्र के साथ ही दावेदारों से नाम वापसी का पत्र भी लिया गया है। अध्यक्ष पद के दावे की जो शर्ते रखी गई थीं, उनमें सरकारी लाभ के पद पर न हों, ठेकेदार न हों, कोटेदार न हों, अनुशासनहीनता का कभी आरोप न लगा हो प्रमुख थीं। इसके साथ 55 वर्ष से ज्यादा उम्र न हो और 2014 व 2019 का सक्रिय सदस्य होना पात्रता रखी गई थी। सर्किट हाउस में महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल, सुबोध सिंह, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

गंगापार में मौजूदा अध्यक्ष ने भी किया नामांकन

महानगर में मौजूदा अध्यक्ष अवधेश गुप्ता और यमुनापार में मौजूदा अध्यक्ष शिवदत्त पटेल ने नामांकन नहीं किया जबकि गंगापार में वर्तमान अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय ने नामांकन पत्र जमा किया है।

अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के दिग्गज मौन 

जिले में भाजपा अध्यक्ष के तीन पद हैं। तीनों पदों पर पार्टी के दिग्गजों ने रुचि नहीं दिखाई। पिछले दिनों शहर में आए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने तो यहां तक कह दिया था कि संगठन की जो रीति-नीति कहे, उसी के आधार पर अध्यक्ष हो। जो अध्यक्ष होगा वही मेरा अध्यक्ष होगा। कैबिनेट मंत्री व सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी, इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल की ओर से भी सिग्नल नहीं दिया गया। चुनाव अधिकारियों ने दिग्गजों से मुलाकात कर उनकी सलाह ली थी। नंबर गेम 37 दावेदार सबसे ज्यादा महानगर अध्यक्ष पद के लिए 28 यमुनापार और 26 गंगापार क्षेत्र में अध्यक्ष पद के दावेदार

chat bot
आपका साथी