Lockdown in Prayagraj: पुलिस की सख्ती और कोरोना कर्फ्यू का दिखने लगा असर, गिर रहा कोविड 19 संक्रमितों का ग्राफ

Lockdown in Prayagraj लॉकडाउन यानी कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह घरों से निकलने वालों के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चला रही है। इस दौरान जिसे भी पकड़ा जाता है उसका चालान काटकर जुर्माना वसूला जाता है। यही नहीं वाहनों को भी सीज कर दिया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:47 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:47 AM (IST)
Lockdown in Prayagraj: पुलिस की सख्ती और कोरोना कर्फ्यू का दिखने लगा असर, गिर रहा कोविड 19 संक्रमितों का ग्राफ
प्रयागराज पुलिस की लॉकडाउन में सख्‍ती का असर भी नजर आने लगा है।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस की सख्ती का असर नजर आने लगा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। कुछ दिन पहले जहां दो हजार से अधिक मरीज मिल रहे थे, वहीं यह ग्राफ चंद दिनों में ही पांच सौ से नीचे आ गया है। इस लय को बनाए रखने के लिए पुलिस अफसर जी जान से जुटे हैं। सुबह से लेकर रात तक वे अलग-अलग इलाकों में भ्रमण करते नजर आते हैं।

बेवजह घरों से निकलने वालों पर बरती जा रही सख्ती

लॉकडाउन यानी कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह घरों से निकलने वालों के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चला रही है। इस दौरान जिसे भी पकड़ा जाता है, उसका चालान काटकर जुर्माना वसूला जाता है। यही नहीं वाहनों को भी सीज कर दिया जा रहा है। इससे सड़कों पर सन्नाटा भी नजर आने लगा है। बहुत जरूरत पड़ने पर ही लोग घर से निकल रहे हैं।

भीड़ लगाने पर दर्ज हो रहा मुकदमा, की जा रही गिरफ्तारी

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाने के साथ ही फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूर है। ऊपर से कोरोना कर्फ्यू की वजह से लोगों काे घर से निकलने की मनाही है। बावजूद इसके मुहल्ले की गलियों और सड़क किनारे कुछ लोग भीड़ लगाकर बातचीत करते पुलिस को मिल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज ही हो रहा है, उनको गिरफ्तार भी किया जा रहा है। हालांकि, बाद में इन सभी को निजी मुचलके पर चेतावनी देते हुए पुलिस रिहा कर देती है।

chat bot
आपका साथी