प्रयागराज में जाने किस भाजपा नेता ने किस अस्‍पताल को लिया है गोद, जारी हुई सूची

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भोला का पुरवा स्थित सरकारी अस्पताल व मिनहाजपुर चर्च कंपाउंड काटजू रोड के अस्पताल को गोद लिया है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बहादुरगंज व खरकौनी नैनी के सरकारी अस्पताल की सुविधाओं को बढ़ाने का संकल्प लिया है।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:24 PM (IST)
प्रयागराज में जाने किस भाजपा नेता ने किस अस्‍पताल को लिया है गोद, जारी हुई सूची
सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रयागराज,जेएनएन। भाजपा ने कोरोना को देखते हुए चिकित्सा सेवाओं को चुस्त दुरुस्त बनाने की कवायद शुरू की है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधि के साथ संगठन के पदाधिकारी भी सहयोग देंगे।

शहर उत्‍तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने बड़ा बघाड़ा व गल्‍ला बाजार के अस्‍पताल को लिया गोद

महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भोला का पुरवा स्थित सरकारी अस्पताल व मिनहाजपुर चर्च कंपाउंड काटजू रोड के अस्पताल को गोद लिया है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बहादुरगंज व खरकौनी नैनी के सरकारी अस्पताल की सुविधाओं को बढ़ाने का संकल्प लिया है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी कृष्णा नगर कीडगंज व इमामबाड़ा अबिदिया रजनी मंडी कल्होना टोला व सांसद केसरी देवी पटेल ने रोशन लाल पटेल ईडब्ल्यूएस नीम सराय सुलेम सराय और बेली गांव स्थित अस्पताल की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने बड़ा बघाड़ा व गल्ला बाजार के अस्पताल को गोद लिया है।

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने गोविंदपुर कॉलोनी स्थित अस्‍पताल में सुविधा बढ़ाने में करेंगे सहयोग

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी गोविंदपुर कॉलोनी के अस्पताल की सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास करेंगे जब कि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी दरियाबाद व करेली के अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ कराएंगी। भाजपा के प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी दारागंज द्वितीय के अस्पताल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता दारागंज प्रथम के अस्पताल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सुल्तानपुर भावा के अस्पताल, कर्मचारी सफाई अधिकारी छाया देवी करेला बाग के अस्पताल, राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता सचान मेंहदौरी कॉलोनी के अस्पताल, राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता सिंह को आजाद के अस्पताल, पूर्व उप महापौर लल्लू लाल कुशवाहा आशियाना गौस नगर के अस्पताल, पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल मेवालाल बगिया के अस्पताल को गोद लिया है। इसी क्रम में प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री भाजपा डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने अशोक नगर स्थित अस्पताल की जिम्मेदारी ली है।

chat bot
आपका साथी