Corona Crisis में जरूरतमंदों के सहयोग में बढ़ रहा कारवां, सेवा भारती के साथ लायंस क्लब इलाहाबाद गंगा भी मददगार

संगठन ने रोडवेज बस स्टैंड रेलवे स्टेशन रामबाग स्टेशन बेली अस्पताल सहित करीब दस जगहों पर जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। अभियान में मदद के लिए लोकमान्य नगर एवं लायंस क्लब इलाहाबाद गंगा की ओर से भी राशन सामग्री प्रदान की गई है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:17 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:17 PM (IST)
Corona Crisis में जरूरतमंदों के सहयोग में बढ़ रहा कारवां, सेवा भारती के साथ लायंस क्लब इलाहाबाद गंगा भी मददगार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती प्रभाग ने वैश्विक महामारी में लोगों तक राहत पहुंचाने का संकल्प लिया है।

प्रयागराज. जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती प्रभाग ने वैश्विक महामारी में लोगों तक राहत पहुंचाने का संकल्प लिया है। उसके इस अभियान में सहयोग के लिए कुछ स्वयंसेवी संगठनों ने भी हाथ बढ़ाया है। लायंस क्लब इलाहाबाद गंगा इनमें प्रमुख है। संघ की तरफ से जारी हेल्प लाइन नंबर  9335123621 व 8423080062 पर कभी भी मदद के लिए फोन किया जा सकता है।

आश्रय स्थल में ठहरने के साथ भोजन का इंतजाम

आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख मुरारजी त्रिपाठी ने बताया कि संगठन की ओर से स्वरूपरानी अस्पताल के पास आश्रय स्थल बनाया गया है। यहां कोरोना संक्रमितों के स्वजनों के ठहरने का निश्शुल्क इंतजाम है। प्रत्येक व्यक्ति को दोनों समय भोजन, चाय, काढ़ा आदि भी दिया जा रहा है। कोविड से बचाव के सभी उपाय भी किए गए हैं। संगठन ने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रामबाग स्टेशन, बेली अस्पताल सहित करीब दस जगहों पर जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। अभियान में मदद के लिए लोकमान्य नगर एवं लायंस क्लब इलाहाबाद गंगा की ओर से भी राशन सामग्री प्रदान की गई है। इसमें दो क्विंटल आटा, चावल, एक क्विंटल आलू, रिफाइंड तेल आदि शामिल है। लायंस क्लब इलाहाबाद गंगा के चार्टर्ड प्रेसिडेंट लॉयन अजय मेहरोत्रा, शांभवी श्रीवास्तव, अमित तिवारी व सेवा प्रमुख लोकमान्य नगर के देवव्रत का योगदान खास है। संगठन की ओर से सेवा कार्य जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी