BJP: ​​​​​भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की ओर से प्रयागराज में लगी चौपाल, चलाया गया सदस्यता अभियान

चुनावी तैयारी के लिए भाजपा की ओर से जगह जगह सदस्यता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिले इस बात की भी जानकारी दी जा रही है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 10:45 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 10:45 AM (IST)
BJP: ​​​​​भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की ओर से प्रयागराज में लगी चौपाल, चलाया गया सदस्यता अभियान
भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए लेकर कमर कस चुकी है। जगह जगह सदस्यता अभियान चलाए जा रहे हैं

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लेकर कमर कस चुकी है। जगह जगह सदस्यता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिले इस बात की भी जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में रामबाग लेबर चौराहा एवं बैरहना चौराहा पर श्रम प्रकोष्ठ की ओर से श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरसिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बड़ी संख्या में मजदूरों का फार्म भरवा कर उनको सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। पार्टी से भी जोड़ा गया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस चौपाल के माध्यम से 328 मजदूरों का सरकारी योजना के तहत पंजीयन किया गया। इसमें ज्यादातर आवास, शौचालय योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना आदि के मामले रहे। इस अवसर पर संजय मिश्रा, राजेश केसरवानी, अभिनव मिश्रा, मुकेश लारा, रवि शुक्ला, अखिलेश कुशवाहा, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की टीम घोषित

प्रयागराज: भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरसिंह ने श्रम प्रकोष्ठ की टीम घोषित कर दी है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि जिला सहसंयोजक रवि शुक्ला, अखिलेश कुशवाहा, रामकुमार मौर्य, संजय मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी पंकज कुशवाहा बनाए गए हैं।

इन्हें भी चुना गया है पदाधिकारी

खुल्दाबाद मंडल के संयोजक राजेश गौड़, सहसंयोजक अमित साहू, राजरूपपुर के संयोजक सूरज कुशवाहा, सहसंयोजक अरुण सिंह चौहान, प्रीतम नगर संयोजक अनूप त्रिपाठी सहसंयोजक नीलू कुशवाहा, गंगा पट्टी के संयोजक बसंत पाल, सहसंयोजक चंद्रमा तिवारी मनोनीत हुए हैं। यमुना पट्टी से संयोजक सौरभ सिद्धार्थ, सहसंयोजक सूर्यकांत पाल, चौक मंडल के संयोजक अखिलेश सहाय, सहसंयोजक शुभम सोनी, मुट्ठीगंज के संयोजक सुमित केसरवानी, सहसंयोजक रविंद्र गुप्ता, कीडगंज के संयोजक अभिमन्यु मिश्रा, सहसंयोजक मुस्तकीम बनाए गए हैं। मीरापुर के संयोजक आशीष महेंद्रु, सहसंयोजक मुस्लिम हबीबी, नैनी के संयोजक डॉ वीरेंद्र कुमार पांडेय, सहसंयोजक पंकज सिंह, सिविल लइन के संयोजक संजय त्रिपाठी, सहसंयोजक मन्नान मौर्य बने हैं। शिवकुटी के संयोजक आशीष कुमार गुप्ता, सहसंयोजक राजन तिवारी, बेनी माधव मंडल के संयोजक यशपाल, सहसंयोजक अजय पंडिता, भारद्वाज मंडल के संयोजक सचिन दुबे, सहसंयोजक सुभाष पटेल, एवं विश्वविद्यालय मंडल के संयोजक शेखर साहू, सहसंयोजक रविंद्र कुमार जायसवाल मनोनीत किए गए हैं। सभी पदाधिकारियों को कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी