BJP: जानिए प्रयागराज में भाजपा स्थायीय निकाय प्रकोष्ठ में किसे और क्या मिला पद

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर जिला संयोजक गिरी शंकर प्रभाकर ने मंडलीय टीम गठित की है। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि जिला सहसंयोजक मयंक यादव को बनाया गया है। मंडल स्तर पर भी संयोजक और सह संयोजकों के नाम घोषित कर दिए गए।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:33 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 01:33 PM (IST)
BJP: जानिए प्रयागराज में भाजपा स्थायीय निकाय प्रकोष्ठ में किसे और क्या मिला पद
भाजपा महानगर अध्यक्ष की संस्तुति पर जिला संयोजक ने मंडलीय टीम गठित की

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर जिला संयोजक गिरी शंकर प्रभाकर ने मंडलीय टीम गठित की है। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि जिला सहसंयोजक मयंक यादव को बनाया गया है। मंडल स्तर पर भी संयोजक और सह संयोजकों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। चौक मंडल के संयोजक सोमनाथ पांडेय, सहसंयोजक वैभव खरें, मुट्ठीगंज के संयोजक विशुन त्रिपाठी, सहसंयोजक विकल्प श्रीवास्तव, मीरापुर के संयोजक हरि त्रिपाठी, सहसंयोजक संजय लामा, कीटगंज से संयोजक जितेंद्र सिंह, सहसंयोजक अनिकेत कुमार, नैनी मंडल के संयोजक नितिन केसरवानी, सहसंयोजक धीरज तिवारी, सतीश शाक्य, रूबी श्रीमाली को बनाया गया है। गंगापट्टी के संयोजक वजेदुरहमान, सहसंयोजक शुभम गुप्ता, यमुना पट्टी के संयोजक रमा शंकर शुक्ला, सहसंयोजक सूर्यपाल सिंह, राजरूपपुर के संयोजक कुलदीप साहू, सहसंयोजक सुनील शिवपुरी, फरीदाबाद के संयोजक राजेश कुशवाहा, सहसंयोजक अंशु केसरवानी, प्रीतम नगर के संयोजक मनीष कुमार सिंह, सहसंयोजक धर्मेंद्र त्रिपाठी मनोनीत किए गए हैं। वेणी माधव मंडल में संयोजक की जिम्मेदारी विवेक कुमार गुप्ता, सहसंयोजक की जिम्मेदारी प्रियंकर त्रिपाठी, भारद्वाज मंडल के संयोजक बृजेश यादव, सहसंयोजक शशी धर द्विवेदी, शिवकुटी मंडल के संयोजक दुर्गेश सिंह, सहसंयोजक विष्णु कांत शुक्ला को बनाया गया है। विश्वविद्यालय मंडल के संयोजक रवि शंकर शुक्ला, सहसंयोजक विवेक सिंह, सिविल लाइन मंडल के संयोजक विशाल अग्रवाल एवं सहसंयोजक संजीव गुप्ता बनाए गए हैं।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी सदस्यता अभियान में लगा रहे जोर

प्रयागराज : भाजपा पिछड़ा मोर्चा सिविल लाइन मंडल की ओर से राजापुर स्थित हनुमान मंदिर चौराहे पर पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री संजय गुप्ता रहे। उन्होंने लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। सरकार के कार्यों को भी गिनाया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर 312 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, घनश्याम मौर्य, राजेश गिरी, अंगद सिंह, पंकज मौर्य, सुरेश यादव, रितेश मौर्य, शिवम जायसवाल, सुधाकर पाल, राजेश शर्मा, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी