आप भी जानिए, प्रयागराज शहर में आज कौन-कौन सी होने वाली हैं गतिविधियां

इस खबर को जरूर पढें ताक पता चल सके कि प्रयागराज शहर में आज कहां कौन-कौन सी गतिविधि होने वाली है। सीमैट में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण कितने बजे से होगा और काटजू कालेज मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता सुबह का आयोजन सुबह कितने बजे होना है

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:00 AM (IST)
आप भी जानिए, प्रयागराज शहर में आज कौन-कौन सी होने वाली हैं गतिविधियां
शहर में होने वाली तमाम गतिविधियों की सूचना यहां प्रस्तुत है।

प्रयागराज, जेएनएन। आप इस खबर को जरूर पढें ताकि आपको यह पता चल सके कि प्रयागराज शहर में आज शनिवार को कहां कौन-कौन सी गतिविधि होने वाली है। सीमैट में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण कितने बजे से होगा और काटजू कालेज मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता सुबह का आयोजन सुबह कितने बजे होना है। शहर में होने वाली तमाम गतिविधियों की सूचना यहां प्रस्तुत है।

काटजू मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता 

- काटजू कॉलेज के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार सुबह नौ बजे से। शहर में कई खेल प्रतियोगिता चल रही हैं। रोज सुबह से ही शहर और इससे सटे इलाकों के मैदानों पर क्रिकेट सहित कई खेल गतिविधियां हो रही हैं। कोरोना काल के शुरूआती महीनों में खेलकूद बंद रहा मगर अब यह रफ्तार पकड़ चुका है।

छात्रसंघ बहाली के लिए अनशन

इविवि में छात्रसंघ बहाली के लिए छात्रों का अनशन छात्रसंघ भवन पर सुबह नौ बजे से। यह आंदोलन पिछले करीब साल भर से अनवरत जारी है लेकिन फिलहाल इसका कोई नतीजा नहीं निकलता दिख रहा है।

शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण

- सीमैट में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण दस बजे

मिशन शक्ति के तहत जागरूकता

- मिशन शक्ति के तहत सिविल लाइंस बस अड्डे पर जागरूकता कार्यक्रम सुबह 11 बजे।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रशिक्षण

-पीएम स्वनिधि योजना के तहत 'मैं भी डिजिटल हूं प्रशिक्षण कार्यक्रम सराय गार्डेन, मुंडेरा में सुबह 11 बजे। 

मिशन शक्ति के तहत व्याख्यान

कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत व्याख्यान का आयोजन सुबह 11 बजे से। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए नवरात्र के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा शुरू कराया गया यह अभियान जारी है। इसके तहत रोज अलग अलग संस्थानों और स्थानों पर मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

भारतगंज में कार्यकर्ता मिलन

- कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी मांडा के भारतगंज में 12 बजे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

प्रदर्शनी चित्रकला

- गुरुद्वारा खुल्दाबाद में चित्रकला प्रदर्शनी दोपहर एक बजे से 

chat bot
आपका साथी