आप भी जानिए, प्रयागराज शहर में आज कौन-कौन सी होने वाली हैं गतिविधियां

आप इस खबर को जरूर पढ़िए ताकि आपको यह पता चल सके कि शहर में आज यानी शुक्रवार को कौन-कौन सी गतिविधियां आयोजित होने वाली हैं। कोरोना वायरस की जांच कब और कहां होगी तथा गंगा आरती किस घाट पर कितने बजे होगी।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:00 AM (IST)
आप भी जानिए, प्रयागराज शहर में आज कौन-कौन सी होने वाली हैं गतिविधियां
दिन भर होने वाली प्रमुख गतिविधियों की सूचना प्रस्तुत है।

प्रयागराज, जेएनएन। आप इस खबर को जरूर पढ़िए ताकि आपको यह पता चल सके कि शहर में आज यानी शुक्रवार को कौन-कौन सी गतिविधियां आयोजित होने वाली हैं। कोरोना वायरस की जांच कब और कहां होगी तथा गंगा आरती किस घाट पर कितने बजे होगी। दिन भर होने वाली प्रमुख  गतिविधियों की सूचना प्रस्तुत है। 

कोरोना वायरस की जांच

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज शांतिपुरम में कोरोना जांच सुबह 10 बजे से। यह राहत भरी बात की है कि कुछ दिन तक बढ़ोत्तरी होनेे के बाद अब कोरोना वायरस के केस में फिर गिरावट आ रही है। यह सकारात्मक जरूर है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि लोग लापरवाही बरतने लगें। सरकार तो इस कदर गंभीर है कि मास्क और दो गज की दूरी का पालन कराने के लिए सड़कों पर रोज पुलिस से चेकिंग कराई जा रही है ताकि कोरोना का खतरा पूरी तरह खत्म कराया जा सके। इसलिए जरूरी  यह है कि मास्क लगाएं, दूरी बनाएं और अगर तबीयत बिगड़ती है तो जांच भी जरूर कराएं ताकि परिवार सहित स्वस्थ रह सकें।

 भागवत कथा

- सिविल लाइंस के आनंदपुर स्थित मुक्तानंद परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सुबह 10 बजे से। भागवत कथा में आसपास के लोग भी पहुंचकर ईश्वर भक्ति और सत्संग का आनंद लेते हैं। 

जागरूकता

मिशन शक्ति के तहत सिविल लाइंस बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम सुबह 11 बजे। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं के सम्मान तथा सुरक्षा के लिए नवरात्र से ही यह अभियान चलाया जा रहा है। 

कथा 

रूद्र प्रयाग विद्या मंदिर कैंपस शांतिपुरम में श्रीमद भागवत कथा दोपहर 2 बजे से।

आरती

- गंगा सेवा अभियानम् संस्था की ओर से रसूलाबाद घाट पर गंगा आरती शाम छह बजे

- संगम के निकट रामघाट पर गंगा आरती शाम छह बजे। गंगा आरती में लोग रोज पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी