बेहोशी की हालत में बोरी में बंद मिला अपहृत युवक, एक सप्‍ताह पूर्व कार सवारों ने किया था अपहरण

कौशांबी में चरवा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क किनारे बंद प्लास्टिक की बोरी में बेहोशी की हालत में एक युवक मिला। उसका प्रयागराज से करीब एक सप्‍ताह पूर्व अपहरण कर लिया गया था। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:48 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:48 PM (IST)
बेहोशी की हालत में बोरी में बंद मिला अपहृत युवक, एक सप्‍ताह पूर्व कार सवारों ने किया था अपहरण
अपहृत युवक बेहोशी की हालत में बंद बोरी में मिला।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जनपद में एक सनसनीखेज वारदात हुई। सड़क किनारे बंद बोरे में बंद युवक को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। उसका करीब सप्‍ताह पूर्व प्रयागराज से अपहरण कर लिया गया था। बेहोशी की हालत में युवक को अस्‍पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। होश में आने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। मामला प्रापर्टी डीलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

कौशांबी के चरवा में सड़क किनारे युवक को अपहर्ताओं ने फेंका

कौशांबी में चरवा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में शनिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित सड़क किनारे बंद प्लास्टिक की बोरी को ग्रामीणों ने देखा। लाश होने की आशंका से लोगों ने पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद पहुंची पुुलिस ने बंद बोरी को खोला तो हैरान रह गई। बोरी के अंदर एक युवक था। उसकी सांसें चल रही थीं। बेहोशी की हालत में युवक को अस्‍पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर पुलिस ने थाने में युवक से पूछताछ की। उसने राज खोला। युवक का करीब एक सप्‍ताह पूर्व प्रयागराज से अपहरण किया गया था। धूमनगंज थाने में परिवार के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी।

भूमि प्‍लाटिंग करता है शिवमूरत

पिपरी थाना क्षेत्र के डाही नुमाया गांव निवासी शिवमूरत प्रजापति (40) पुत्र रामसुमेरे भूमि प्लाटिंग का काम करता है। करीब 20 वर्षों से वह गांव छोड़ कर प्रयागराज के मुंडेरा नीम सारायं के एलआइजी कालोनी में स्वजनों के साथ रहता है। शिवमूरत प्रजापति के मुताबिक आठ अक्टूबर की सुबह वह घर से मार्निग वाक के लिए कालोनी के बाहर गया था। इसी बीच कार सवार चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। इस बीच हफ्ताह भर उसे किसी अनजान जगह पर रखा गया और उसकी किसी भूमि की रजिस्ट्री करावा ली।

chat bot
आपका साथी