गोल्ड मेडल लाकर देश का नाम रोशन करेंगी खुशी

यूपी टीम में चयन सिर्फ उपलब्धि ही नहीं बल्कि सही मायने में मेरे अंदर के खेल को पुनर्जीवित किया है। ऐसा भी वक्त आया जब पढ़ाई का दबाव बना। दोस्त रिश्तेदार के पारंपरिक सवाल चुभने लगे। अंदर का खेल खत्म होते जा रहा था। बाकी कसर कोरोना ने पूरी कर दी थी लेकिन मैने हार नहीं मानी। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाए रखा। ये कहना है कि उप्र वालीबाल महिला टीम में चयनित होकर शहर का मान बढ़ाने वाली जार्जटाउन निवासी वालीबाल खिलाड़ी खुशी सिंह का।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:41 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:41 AM (IST)
गोल्ड मेडल लाकर देश का नाम रोशन करेंगी खुशी
गोल्ड मेडल लाकर देश का नाम रोशन करेंगी खुशी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : यूपी टीम में चयन सिर्फ उपलब्धि ही नहीं बल्कि सही मायने में मेरे अंदर के खेल को पुनर्जीवित किया है। ऐसा भी वक्त आया जब पढ़ाई का दबाव बना। दोस्त, रिश्तेदार के पारंपरिक सवाल चुभने लगे। अंदर का खेल खत्म होते जा रहा था। बाकी कसर कोरोना ने पूरी कर दी थी, लेकिन मैने हार नहीं मानी। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाए रखा। ये कहना है कि उप्र वालीबाल महिला टीम में चयनित होकर शहर का मान बढ़ाने वाली जार्जटाउन निवासी वालीबाल खिलाड़ी खुशी सिंह का।

पांच मार्च को उड़ीसा में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय सीनियर वालीबाल प्रतियोगिता में टीम के साथ मैदान में दमखम दिखाएंगी। वन विभाग कुंडा में दारोगा पद पर कार्यरत खुशी के पिता विजय प्रताप सिंह सहित परिवार में सब बहुत उत्साहित हैं। खुशी ने बताया कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधि छात्रा हैं। ऐसे में कई बार सेमेस्टर परीक्षा और सीनियर स्टेट की तारीख एक हो जाती है। न चाहते हुए भी मुझे प्रतियोगिता छोड़नी पड़ती है। कई बार मन होता कि परीक्षा छोड़कर प्रतियोगिता में चली जाऊं, लेकिन नहीं जा पाती। इस बार परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने से मुझे ट्रायल देने का मौका मिला और चयनित हो गई। नई ऊर्जा के साथ अब देश के लिए मेडल लाने के लिए दिन-रात एक करना है। अभी तो मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है।

11 साल की उम्र से शुरू किया खेलना

जगत तारन ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में विजया सिंह के निर्देशन में वॉलीबाल करियर की शुरुआत करने वाली खुशी 11 साल से खेल रही हैं। सात साल के अंदर दो जूनियर नेशनल और एक सीनियर नेशनल स्कूल लेवल प्रतियोगिताएं खेलीं। अमिताभ बच्चन स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स म्योहाल में संजय शर्मा फिर वर्तमान में क्रीड़ाधिकारी संदीप गुप्ता के दिशा-निर्देश में म्योहाल में ही अभ्यासरत हैं।

राष्ट्रीय टीम चयन होने का है सपना

उप्र वालीबाल पुरुष वर्ग में चयनित मेजा निवासी विवेक शुक्ल 13 साल से वालीबाल खेल रहे हैं। इनके पिता आरपी शुक्ल वालीबाल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं। वर्तमान में विवेक इलाहाबाद कृषि महाविद्यलय से बीपीएड के चौथे सेमेस्टर के छात्र हैं। सोराव यूथ क्लब मेजा में अभ्यास करते हैं। चयन का श्रेय पिता को देते हुए कहा कि बालीबाल प्रशिक्षण ले रहा हूं।

chat bot
आपका साथी