किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म की घटना में तीन महीने बाद लिखा कौशांबी पुलिस ने केस

पिपरी इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को तीन माह पहले पठन पुरवा गांव का एक युवक अपहरण कर ले गया। शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ लंबे समय तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:41 PM (IST)
किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म की घटना में तीन महीने बाद लिखा कौशांबी पुलिस ने केस
अपहरण और दुष्कर्म की घटना मं अब कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। पड़ोसी जनपद कौशांबी में पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दबंगई का आलम यह कि किशोरी का पिता आरोपितों के घर पर शिकायत करने गया तो उस पर हमला कर दिया गया। पिता की पिटाई कर दी गई। पुलिस भी पीड़ित की मदद में आगे नहीं आई। अब अदालत के आदेश पर मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को केस लिखा है। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बंधक बनाकर करता रहा मनमानी

पिपरी इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को तीन माह पहले पठन पुरवा गांव का एक युवक अपहरण कर ले गया। शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ लंबे समय तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। कुछ दिन बाद घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। इस पर पिता ने आरोपित के घर पहुंचकर इसका उलाहना दिया। पिता का आरोप है कि आरोपित दिनेश समेत उसके परिवार के छविनाथ व किशन लाल ने उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बची। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने के अलावा उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थाने से टरका दिया। तहरीर तक नहीं ली गई। पुलिस ने किसी भी तरह से मदद नहीं की। ऐसे में पुलिस से निराश होकर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के बाद आदेश दिया तो पिपरी थाने की पुलिस ने अब एफआइआर लिखी है।

chat bot
आपका साथी