कन्‍नौज के भाजपा सांसद बोले- ओवैसी जैसे नेता प्रदेश में आकर देश को बांटने का कुचक्र रच रहे

कन्‍नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक बोले कि लाल टोपी के आतंक और भ्रष्टाचार को बढ़वा देकर माफिआ को सरकारें संरक्षण देती थी। जमीनों पर कब्जा फिरौती दस-बीस हजार में हत्या आम बात हो गई थी। आज माफिया जेल में है अवैध कब्जे धरासायी हो रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:56 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:56 PM (IST)
कन्‍नौज के भाजपा सांसद बोले- ओवैसी जैसे नेता प्रदेश में आकर देश को बांटने का कुचक्र रच रहे
कन्‍नौज के सांसद सुब्रत पाठक का प्रयागराज दौरा हुआ। इस दौरान उन्‍होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। बदले हुए प्रयाग के पुण्य पावन भूमि में आने में गर्व की अनूभूति होती है। प्रयाग की पुरानी पहचान को दिलाने के लिए मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ बधाई के पात्र हैं। विधान सभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। ये बातें कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने प्रयागराज में कहीं। वह यमुनापार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

बोले, ओवैसी जैसे नेता देश को बांटने का रच रहे कुचक्र

सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि ओवैसी जैसे नेता प्रदेश में आकर देश को बांटने का कुचक्र रच रहे हैं। अगर अब हम नहीं चेते तो हिंदुस्तान का दूसरा जिन्ना ओवैसी होगा। जो 22 प्रतिशत वाले को सत्ता सौपने की बात कर 60 प्रतिशत वाले में फूट डालने का कुचक्र शुरू कर चुका है। विपक्षियों को सत्ता देश के निर्माण, गरीबों के उत्थान, प्रदेश के विकास के लिए नहीं चाहिए बल्कि सत्ता इन्हे केवल अपने और अपनों के विकास के लिए चाहिए।

सुब्रत ने कहा- माफिया को सरकारें संरक्षण देती थीं, आज माफिया जेल में हैं

सुब्रत बोले कि लाल टोपी के आतंक और भ्रष्टाचार को बढ़वा देकर माफिआ को सरकारें संरक्षण देती थी। जमीनों पर कब्जा फिरौती दस-बीस हजार में हत्या आम बात हो गई थी। आज माफिया जेल में है, अवैध कब्जे धरासायी हो रहे हैं। 10-20 लाख भी लेकर शूटर हत्या करने वाले नहीं मिलते चूकिं सभी को पता है चौबीस घंटे भी परिणाम आने में नही लगेगा। यह है योगी सरकार की स्पष्ट नीति। सपा बसपा के चेले-चमचों के लूट से बनी हवेलिया सरकार गिराकर गरीबों के मकान बनाने का कार्य करेगी।

प्रदेश सरकार ने रोजगार दिया

उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार लाख सरकारी नौकरियां व 25 लाख लोगों को रोजगार प्रदेश की सरकार ने देने का काम किया है। केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कार्य किसी से छुपे नहीं हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना अनुच्छे 370 को हटाकर पूरा किया। देश में नागरिकता देने, श्रीराम के भव्य गगनचुंबी मंदिर निर्माण के वादे को पूरा कर देश में विकास की गंगा बहा दी।

सत्ता योगी को देना है या तालिबानियों को यह जनता तय करे

कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि वैश्विक महामारी में लोगों के जान बचाने और समाजसेवा का अद्वितीय उदाहरण सरकार और भाजपाइयों ने पेश किया। आने वाला चुनाव भविष्य का निर्माण करेगा। सत्ता योगी को देना है या तालिबानियों को यह आपको तय करना है। कहा, प्रबुद्ध सम्मेलन हम सभी समाज को जोडऩे के लिए करते हैं, किसी जाति धर्म को उकसाने के लिए नहीं।

chat bot
आपका साथी