हत्या के आरोप में फरार चल रहा संयुक्त आबकारी आयुक्त गिरफ्तार

संयुक्त आबकारी आयुक्त जेबी ¨सह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दिनदहाड़े गोली मारकर पड़ोसी मोती लाल की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:34 PM (IST)
हत्या के आरोप में फरार चल रहा संयुक्त आबकारी आयुक्त गिरफ्तार
हत्या के आरोप में फरार चल रहा संयुक्त आबकारी आयुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज : अपने पड़ोसी की हत्या के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे संयुक्त आबकारी आयुक्त जेबी ¨सह को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर बुधवार को उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।

पट्टी सर्किल के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सारडीह गांव निवासी जेबी ¨सह का अपने ही सगे भाई से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। पड़ोस का मोतीलाल मौर्य जेबी के भाई के साथ अक्सर ही रहता था। यह बात संयुक्त आबकारी आयुक्त को खटकती थी। इस बीच वाराणसी कार्यालय से अवकाश लेकर आए जेबी ¨सह ने 29 अगस्त 2015 को विवाद के बारे में मोती लाल से कुछ बात करनी चाही। बात शुरू होते ही विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान संयुक्त आबकारी आयुक्त ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दिनदहाड़े गोली मारकर मोती लाल की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गए।

इस मामले में मोतीलाल के पुत्र सुधांशु ने देवसरा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसको लेकर पीड़ित पक्ष कोर्ट चला गया। मामले की सीबीसीआइडी जांच भी शुरू हो गई। इस बीच बुधवार को सीबीसीआइडी और आसपुर देवसरा पुलिस ने प्रयागराज में ममफोर्डगंज में जाकर हत्यारोपित जेबी ¨सह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की निगरानी में बुधवार को सीजेएम प्रतापगढ़ की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया। सीओ पट्टी जीडी मिश्र ने बताया कि हत्यारोपित संयुक्त आबकारी आयुक्त को पकड़ा गया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी